sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » डोभी के बरामनपुर में शीघ्र शुरू होगा खेल मैदान का निर्माण कार्य:गिरीश चंद्र यादव।Don News Express



 डोभी के बरामनपुर में शीघ्र शुरू होगा खेल मैदान का निर्माण कार्य:गिरीश चंद्र यादव


----------------------------------------

-प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री ने पंचायत भवन व खाद्यान्न केन्द्र का किया लोकार्पण,अमृत सरोवर के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देशl

-श्री यादव ने कहा: प्रदेश के कई जिलों में तकनीकी कारणों से मिनी स्टेडियम की स्वीकृति नहीं हो पाई है, उसी क्रम में यहां का भी कार्य फंसा है लेकिन यह गतिरोध शीघ्र दूर हो जाएगाl इस  सरोवर के लिए हाई मास्ट लाइट भी दी जाएगीl

-जौनपुर में रिंग रोड का निर्माण शुरू, प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमन्त्री योगी के अगुआई में उत्तर प्रदेश समूचे देश में सर्वाधिक एक्सप्रेस - वे के मामले में पहले नम्बर पर चल रहा हैl

----------------------------------------

डोभी/जौनपुरl शुक्रवार की शाम  केराकत तहसील के डोभी ब्लॉक  स्थित बरामनपुर गांव के नव निर्मित पंचायत भवन और खाद्यान्न केन्द्र का लोकार्पण प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री गिरीश चंद्र यादव ने कियाl इस दौरान उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां फिर आऊंगा खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास करूंगा, कुछ तकनीकी कारणों के चलते कई जिलों में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति नहीं हो सकी है, वह गतिरोध जल्द ही दूर कर लिया जाएगा तब निर्माण कार्य शुरू हो जाएगाl

लोकार्पण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अपने गृह जनपद के विकास के लिए हम पिछले कार्यकाल से ही लगे हैं, जो अब धरातल पर दिखने लगा है, जिसमें गोमती नदी के पक्के घाटों की श्रृंखला के मनोरम दृश्य जनपद ही नहीं बल्कि प्रयागराज- गोरखपुर तक बसों से आने - जाने वाले हर दिन   फोरलेन सेतु से गुजरते समय देखते हैं, बेहतरीन लाइटिंग सुविधा के चलते देर रात तक सेल्फी लेने और घूमने वालों की भीड़ लगी रहती हैl केंद्रीय विद्यालय का सपना भी पूरा हो गया, भवन निर्माण के साथ इसी सत्र से बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गईl सीवर लाइन, गैस पाइप लाइन का कार्य भी हो रहा है, शीतला चौकिया धाम का सुंदरीकरण भी  देवी भक्तों को दिखने लगा हैl 

उन्होंने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के अपने संकल्प के तहत केन्द्र और दूसरे मन्त्रालयों की योजनाओं को भी लाने का मेरा प्रयास जारी हैl जिले में रोड जाम की समस्या खत्म करने को रिंग रोड बन रहा है, गोरखपुर- प्रयागराज  फोर लेन हमारे शहर के बीच से गुजरा है, इससे भी जाम कम हुआ हैl पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी की अगुवाई में यूपी देशभर में  सर्वाधिक एक्सप्रेस -वे के मामले में नम्बर वन हो गया हैl प्रधान संजय सिंह, प्रमुख उद्यमी प्रदीप सिंह आदि की पहल पर इस ग्राम सभा में खेल मैदान के लिए मैं सक्रिय हुआl यह ग्राम पंचायत ऐसी जगह स्थित है जहां से दर्जनों गांवों के लोग जौनपुर, वाराणसी और आजमगढ़ के लिए गुजरते हैं, यहां के खेल मैदान अथवा मिनी स्टेडियम का लाभ सैकड़ों युवा प्रतिभाओं को निखारने का सहभागी बनेगाl यहां के सरोवर के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन से कह दिया गया है जो मनरेगा योजना से पूरा होगाl हाई मास्ट लाइट भी जल्द लग जाएगीl

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख के डी सिंह, पेट्रोलियम एसोशिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्यमी समिति के जिलाध्यक्ष और नीलदीप एकेडमी शिक्षण संस्थान ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक गुलाब सरोज के अलावा कार्यक्रम संयोजक प्रधान संजय सिंह ने भी मुख्य अतिथि मन्त्री गिरीश चंद्र यादव के स्वागत के बाद अपने विचार व्यक्त किएl

समारोह में जौनपुर से आये सिंह मेडिकल के अधिष्ठाता मिथिलेश सिंह,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व मौजूद गणमान्य में भानु प्रताप सिंह, डॉ नर्सिंग बहादुर सिंह, पूर्व सरपंच कपिलदेव सिंह, मेवा यादव, दिलीप सिंह, भीमपुर के प्रधान संतोष कुमार समेत कई गांवों के प्रधान, जिला पंचायत व बीडीसी सदस्य आदि मौजूद रहेl

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply