sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » डोभी के बरामनपुर में 20 जून को खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे खेल युवा कल्याण मन्त्री गिरीश चंद्र यादव।Don News Express

 डोभी के बरामनपुर में 20 जून को खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे खेल युवा कल्याण मन्त्री गिरीश चंद्र यादव



चंदवक/ जौनपुरl डोभी ब्लॉक के बरामनपुर ग्राम पंचायत के सोनाहवां पोखरा श्री हनुमान गढ़ी देव स्थान के निकट 20 जून को जय बजरंग खेल मैदान और अमृत सरोवर के पक्का घाट निर्माण का शिलान्यास एवं पंचायत भवन व खाद्यान्न केंद्र का लोकार्पण प्रदेश के खेल एव्ं युवा कल्याण मन्त्री(स्वतंत्रप्रभार) गिरीश चंद्र यादव करेंगेl यह जानकारी प्रधान एव्ं भाजपा नेता संजय सिंह ने दीl

संजय सिंह ने बताया कि मंत्री श्री यादव ने जौनपुर के प्रमुख पेट्रोलियम संघ के पदाधिकारी- व्यवसायी और नीलदीप एकेडमी  शिक्षण संस्थान ग्रुप के संचालक प्रदीप कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख के डी सिंह, पत्रकार कैलाश सिंह की पहल और प्रधान के प्रस्ताव पर क्षेत्र को यह उपलब्धि प्रदान की हैl इस बड़ी उपलब्धि को दिलाने में मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह की भूमिका अहम हैl

प्रधान संजय सिंह के मुताबिक प्रदेश के खेल एव्ं युवा कल्याण मन्त्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रस्ताव देखकर तुरंत स्वीकृत दे दी, उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार समूचे प्रदेश के विकास रथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निरंतर आगे बढ़ा रही है तो अपने गृह जनपद के किसी क्षेत्र को कैसे पिछड़ने दूंगाl शिलान्यास और लोकार्पण समारोह बरामनपुर गांव के सोनहवां पोखरा के हनुमान गढ़ी के दिव्य स्थान पर 20 जून को शाम पांच बजे आयोजित हैl

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply