sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

मोदी अब बिहार को दिखा रहे हैं सब्जबाग: राहुल गांधी

अमेठी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार को सवा लाख करोड़ रूपये का पैकेज देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि सेनाकर्मियों को ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का वादा करके मुकरने वाले मोदी अब बिहार की जनता को भी सब्जबाग दिखा रहे हैं। राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शुकुलबाजार के रानीगंज गांव में संवावददाओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सहरसा की चुनावी रैली में बिहार को सवा लाख करोड़ रूपये का पैकेज दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मोदी ने तो ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का वादा भी किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ।
उन्होंने कहा कि मोदी के पास बिहार को आर्थिक पैकेज देने के लिए धन है लेकिन सैन्य कर्मियों से किये गये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के वादे को पूरा करने के लिए धन की कमी की बात कह रहे हैं। उनके पास विदेश यात्राओं पर जाने के लिए धन है, लेकिन देश के सैनिकों को देने के लिए नहीं है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज देने का वादा किया है लेकिन उस वादे का क्या हुआ जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर देश के हर नागरिक के खाते में काले धन के 15 लाख रूपये जमा करने की बात कही थी। बिहार को पैकेज का वादा भी कहीं चुनावी जुमला ना साबित हो। मोदी दरअसल पैकेज का वादा करके बिहार की जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं।
रानीगंज में ही चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल का ध्यान खास तौर से भूमि अधिग्रहण विधेयक पर रहा। उन्होंने कहा कि मोदी किसानों की जमीन छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि जिन किसानों की जमीन ली गयी, उनमें से कितनों को नौकरी मिली।
व्यापमं, ललित गेट और भूमि अधिग्रहण विधेयक पर पार्टी द्वारा संसद में अपनाये गये आक्रामक रूख को और धार देते हुए राहुल ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के हितों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को दोबारा मजबूत करने की जररूत है। राहुल ने शुकुलबाजार के पूरे लडई गांव में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नये भूमि अधिग्रहण कानून के जरिये किसानों की जमीन छीनना चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने उसका पुरजोर विरोध किया। हालांकि पार्टी को और मजबूत किये जाने की जररूत है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए वह जनता के लिए चाहकर भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।
राहुल ने कहा कि जनता के हितों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जररूत है। देश का भविष्य कांग्रेस में ही निहित है। अमेठी जाते हुए अपने संक्षिप्त ठहराव के दौरान राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही देश के हितों की हिफाजत कर सकती है। ग्रामीणों के साथ कई जगहों पर बात करते हुए भी राहुल ने पार्टी को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, ‘‘आपका फर्ज है कि आप कांग्रेस को मजबूत करें। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में है।’’ राहुल दखिन गांव भी गये और ग्रामीणों से बात की। राहुल की इस यात्रा को भाजपा की इस योजना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी कांग्रेस के कब्जे वाले 44 लोकसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं को भेजना चाहती है ताकि संसद के मानसून सत्र में कोई कामकाज न होने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया जा सके।
इसके पूर्व, राहुल गांधी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देर से लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। माना जा रहा था कि वह बुधवार को राजधानी में विधानसभा का घेराव करने जाते वक्त पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री तथा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत अन्य जख्मी नेताओं का हाल लेने जायेंगे लेकिन वह वह हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गये।

बाबा विश्वनाथ धाम कांवरिया दल रवाना

थानागद्दी, जौनपुर। क्षेत्र के रतनूपुर बाजार से रत्नेश्वर महादेव कांवरिया संघ के बैनर तले कांवरियों का एक जत्था रविवार को बाबा विश्वनाथ धाम रवाना हुआ। हरिराम पाल के नेतृत्व में रत्नेवर महादेव मंदिर से दो दर्जन कावंरियों ने बाबा धाम के लिए रवाना हुए। बोल बंम एवं हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए कांवरियें शाम को मंदिर परिसर से निकले। यहां से यात्रा करते हुए वाराणसी स्थित विश्वनाथ धाम जाएंगे और सोमवार को वहां से जल चढ़ाकर कैथी स्थित मार्कण्डेय धाम जाएंगे वहां जल चढ़ाकर पैदल यात्रा करते हुए पुन: रतनूपुर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर आकर यात्रा समाप्त करेंगे। मुख्य रुप से कांवरिया दल में अरुन कुमार गुप्ता, लालधारी यादव, अमरनाथ यादव, संतोष यादव, सूबेदार यादव, सुरेश यादव, होरी पाल सहित दो दर्जन लोग शामिल रहे।

तत्कालीन यूपीए सरकार में ही सभी ओवर ब्रिाज हुए थे स्वीकृत : नदीम

रेल मंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे विधायक सहित चार सौ समर्थक गिरफ्तार
जौनपुर। भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच रविवार को जमकर संघर्ष हुआ। धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान सदर विधायक नदीम जावेद के कपड़े फट गए। कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए। शाहगंज पड़ाव के पास लगभग आधे घंटे तक चली झड़प के बाद पुलिस ने सदर विधायक नदीम जावेद और चार सौ से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। बज्र वाहन और बसों में भर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लाया गया।शुक्रवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का जौनपुर कार्यक्रम था। वह सिटी स्टेशन के निकट मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिाज का शिलान्यास करने आए थे। सदर विधायक नदीम जावेद का दावा है कि यह ओवर ब्रिाज उनके प्रयास से कांग्रेस शासन में पास हुआ था। बजट भी आ चुका था लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार बदल गई। नदीम जावेद का यह भी कहना है कि जौनपुर- वाराणसी मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग तथा सिटी स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग पर दो ओवर ब्रिाज एवं रेलवे से संंबंधित कई विकास कार्यो का शिलान्यास कांग्रेस सरकार के तत्कालीन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी दो वर्ष पूर्व जौनपुर आकर चुके है। इसलिए केवल शअरेय लेने के लिए भाजपा के लोग दोबारा शिलान्यास करवा रहे है। जिसका कोई औचित्य नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुख्खीपुर मोहल्ले में स्थित विधायक निवास पर जुटे। लगभग ढ़ाई बजे सदर विधायक नदीम जावेद के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम जुलूस की शक्ल में सिटी स्टेशन की तरफ निकला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के पास ही बैरिकेटिंग करके रोक रखी थी। कांग्रेसी जाने की जिद पर अड़े रहे। धक्का मुक्की में विधायक के कपड़े फट गए और कुछ जवानों की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इश मौकेपर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर, खुर्शीद अनवर खान, सत्यीवर सिंह, नीरज राय, जयमंगल यादव, अनिल सोनकर, विशाल सिंह, शिब्ली अहमद, डा. बीएल वर्मा, फरीतुलहक, अमित तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, इश्तियाक अङमद आदि मौजूद रहे।

40 फीसदी दुर्घटनाएं होती हैं रेलवे क्रासिंग पर : मनोज सिन्हा

ओवरब्रिाज के लिए स्वीकृत हुआ है 24 सौ करोड़ रुपये
इस साल उत्तर प्रदेश में 123 ओवर ब्रिाज स्वीकृत हुआ
पाँच साल में आठ लाख करोड़ रुपये का होगा पूंजीनिवेश

जौनपुर। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 40 फीसदी रेल दुर्घटनाएं रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिाज न होने के कारण हो रही है। इस साल रेल मंत्रालय ने ओवर ब्रिाज के लिए 42 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। जिसमें 123 ओवर ब्रिाज केवल उत्तर प्रदेश में बनाए जाएगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिाज बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे में बडे़ पैमाने पर पूंजीनिवेश की जरूरत है। पूंजीनिवेश के चलते ही सरकार ने इस साल नयी कोई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी है। जब पुरानी योजनाएं पूरी हो जाएगी तभी नयी योजनाओं को स्वीकृत की जाएगी। वह रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन के समीप मड़ियाहूं रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिाज के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में तीन प्रमुख ओवर ब्रिाज बनाने की सूची में रखा गया है। जिसमें सिटी स्टेशन के पास के ओवर ब्रिाज का शिलान्यास हो चुका है। शेष दो और ओवर ब्रिाज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जौनपुर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की प्रगति के लिए पूंजी निवेश की बड़े पैमाने पर जरूरत है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। रेलवे के विकास कार्यो के लिए आठ लाख करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 13 लाख कर्मचारी कार्य कर रहे है। कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे है कि रेलवे का निजी करण होगा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित जनसभा में कहा था कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। हां इतना जरूर कहा कि विकास कार्य करने के लिए निजी पूंजी निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि रेल राज्मंत्री  के सहयोग से जनपद के हर रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा और कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी होगा। उन्होंने कहा कि यह जनपद विकास की दृष्टि से अभी पीछे है यहां पर विकास की जरूरत है। कहा कि जौनपुर को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।  मछलीशहर लोक सभा के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सहयोग से केराकत रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोला जाएगा। रेल विभाग के अधिकारियों ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित दोनों सांसदों को रेलवे का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सोमारू राम, बांकेलाल सोनकर,सुशील उपाध्या, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया,सुरेंद्र सिंघानिया,गिरिश यादव, विनय सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, रंजना सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, शहनशाह हुसैन, अल्लन सईद, सतीश सिंह गुड्डू, मनीष अस्थाना, प्रशांत सिंह रिंकू, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद्र राम, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

मानक के अनुरुप कार्य न देख भड़के डीएम

जौनपुर। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जौनपुर से शाहगंज तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनायी गयी सड़क का निरीक्षण किया। जिसमें जगह-जगह पैच किये गये कार्यों का खोदवाकर जानकारी प्राप्त किया तथा अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत को मानक के अनुसार ठेकेदारों द्वारा कार्य न कराये जाने पर ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह रोड उपसा में प्रस्तावित होने के कारण प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो रहे है। मोटर बल बनाये रखने के लिए कम से कम लागत में कार्य कराने के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता एसपी सिंह, अशोक कुमार, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

मामूली विवाद में युवक को मारी गयी गोली, हालत गंभीर

वाराणसी रेफर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अबीरगढ़ टोला मोहल्ला निवासी एक युवक को मामूली विवाद में गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
बताते हैं कि मोहल्ला निवासी अहमद अली के घर शनिवार को शादी थी। बारात जाते समय मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने हुड़दगंई कर दी थी। रविवार को बारात लौटने के बाद अहमद अली का 22 वर्षीय पुत्र उक्त युवक के घर पूछताछ के लिए गया था। इसी मामले में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और तभी आरोप है कि सलाउद्दीन नाम के युवक ने तमंचे से अलताफ को गोली मार दी। गोली दाहिने जांघ में लगी और वह लहुलूहान होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आस पास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े। लहुलूहान युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गया देश प्रेम का संदेश
शिक्षण संस्थानों में देर शाम तक चलते रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
कलेक्ट्रेट में डीएम, पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण
जौनपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी, अद्र्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों के अलावा लोगों ने अपने निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट में भानुचंद्र गोस्वामी ने सबसे पहले ध्वाजारोहण किया और राष्ट्रगान के बाद गारद की सलामी ली। पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने ध्वाजारोहण किया। दीवानी न्यायालय में जिला जज लुकमानुल हक ने ध्वाजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने ध्वाजारोहण किया। लोगों ने एक दूसरे को इस पर्व की बधाईयां दी और मिठाईयां बांटी। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने ध्वाजारोहण किया। इसके पूर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये और लोगांे को विभिन्न माध्यमों से देश प्रेम का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ देश का यह सबसे बड़ा पर्व मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टे्रट सभागार में डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम, ब्राहृदेव वर्मा, बांके बिहारी तिवारी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए स्वतंत्रता इतिहास के बारे में बताया कि विश्व परिवर्तनशील है। 15 अगस्त 1947 को हमे राजनीतिक स्वतत्रंता मिली है। हमंे धर्म जाति के बन्धनों से बचना होगा। विश्व में इतने स्वतंत्रता संग्रामी हुए लेकिन विश्व महात्मा गांधी को ही याद करता है। बापू ने सभी भारतीयों के दिलों में स्वतत्रंता के दीप जलाये। हमें इस दीप को आगे भी जलाये रखना है। उन्होंने सभी से अपील किया कि प्रगति के पथ पर चलना हम सबका दायित्व है और हमें अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ करके गरीब जनता को सरल एवं सुलभ न्याय दिलाने में योगदान करना चाहिए। कार्यक्रम में सविता अंशुमान, आशीष त्रिपाठी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर  एसडीएम अविनाश चंद्र, राम सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर एएन द्विवेदी, प्रियंका सिंह, शारदा प्रसाद सोनकर, मेंहदीरजा, शिवमोहन श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी, एडीएम द्वय, अतिरिक्त मजिस्टे्रट ने कलेक्ट्रट सभागार के सामने वृक्षारोपण किया तथा महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन पर कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अमर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने हमें आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया आज हम उनके बताये मार्ग पर जीवन पर्यन्त चलने का संकल्प लें। महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाया। अपने जीवन में इसे उतार कर हम भारत को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। 1947 से चली आजादी की इस यात्रा में हमने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा के प्रसार में विश्वविद्यालय  समाज में लाइट हाउस की तरह है। हमें इस देश के युवाओं को एक रोशनी दिखानी है जिससे वे आगे अपनी समस्त बाधाओं को पार कर सकें। इसके पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल ने 22 पूर्व सैनिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा. वीके पाण्डेय, वित्त-अधिकारी एमके सिंह, उपकुलसचिव संजय कुमार सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइंस में भारत सिंह यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए, ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के सम्बन्ध में बताया और साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए पौधा लगाने की बात कही। वहीं विकास भवन में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, डीएसटीओ आरएन यादव, डीपीआरओ एकेसिंह, सहायक अभियंता लघु ंिसंचाई विजय कुमार यादव आदि ने अपने बहुमूल्य विचर व्यक्त किये। सुबह नौ बजे कुत्तूपुर तिराहे से क्रासकंट्री रेस शुरु होकर स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई। नगर पालिका परिषद में कामरेड मोहम्मद हनीफ की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने स्वतंत्रता आन्दोलन के बारे में वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल में तेज बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर राघवेंदर सिंह, प्रबंधक शिवेंदर सिंह, प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह नेहरु बालोद्यान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा सीबीएसी बोर्ड के नेहरु बालोद्यान स्कूल में संजीव मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक सीडी सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रकला सिंह, डीएन सिंह सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार राधिका बाल विद्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रबंधक डा. पंकज सिंह सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेण्ट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ध्वाजरोहण मुख्य अतिथि प्रो. डीडी दूबे बायो टेक्नोलाजी विभाग पूर्वांचल विवि ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सिस्टर फेलिसिया ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार मोहम्मद हसन पीजी कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद यूसूफ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य व शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार मोहम्मद हसन इंटर कालेज में सजीद हमीद ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। मोहम्मद आईटीआई में डा. शकील व मोहम्मद हसन गल्र्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. मिथिलेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार भाजपा सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह के मियांपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद्र राम, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, प्रशांत सिंह, रोहित सिंह, नीरज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश लूथरा, फतेह बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जिला कारागार में जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान, जयघोष के पश्चात प्रतिज्ञा एवं संकल्प का स्मरण कराया गया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, दिनेश चंद्र मिश्र, ओंकारनाथ शास्त्री आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार रामकृष्ण नेत्र सेवा संस्थान पर ध्वजारोहण संस्थान के प्रबंधक डा. राकेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डा. सुनील गुप्ता, डा. रवी मौर्य, विजय, राम विलान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डा. राकेश उपाध्याय, मोतीलाल बिन्द, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  डीडीएस वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में इस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अमर शहीदों के नारे लगाये जा रहे थे जिससे वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर डायरेक्टर डीपी सिंह, संचालिका आरती सिंह, गुरुपाल सिंह, सारथी सिंह, सागर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इधर राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य एसपी ओझा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने देश के प्रति नेक कार्य करने का सुझाव दिया।
इसी प्रकार यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल एवं दूध वितरित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, डा. एके श्रीवास्तव, जाफर अहमद जाफरी, सरोज श्रीवास्तव, एसपी सिंह, अंकित श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, आनंद मोहन श्रीवास्तव, विशाल विश्वकर्मा, आदित्य चतुर्वेदी, शिवा पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर एडवोकेट ने किया। इस मौके पर कपिल अहमद, अमरनाथ, मधुसूदन बैंकर, किशन श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश आर्य, राजकुमार मिश्रा, रामदेवल यादव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर डा. अमित श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, ठाकुर प्रसाद राय, राजेश अस्थाना, सूर्य नारायण सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कोटा पट्टी गांव स्थित मदरसा इमामिया जाफरिया मदरसा के सेक्रेटरी दिलशाद अली ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एहतेशाम अब्बास सहित मदरसे के विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

थाने का सीयूजी नम्बर 'स्विच आफ" होने से लोग हलाकान

स्थानान्तरित थानेदार श्रीधर के पास मोबाइल होने की चर्चा
तबादला रुकवाने के लिये लखनऊ  में डेरा डाले हैं पूर्व एसओ!
जौनपुर। 24 घंटे जनता की सेवा के लिये तत्पर रहने का दावा करने वाली मुंगराबादशाहपुर पुलिस का इन दिनों सरकारी मोबाइल नम्बर (सीयूजी) का स्विच ऑफ होना चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तैनात रहे थानाध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय स्थानान्तरित होने के बाद सीयूजी नम्बर अपने साथ लेकर चले गये हैं जिसके चलते विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व थानाध्यक्ष की इस कार्यप्रणाली से सभी लोग हैरत में हैं। 
गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया जिसमें मुंगराबादशाहपुर में तैनात रहे श्रीधर पाण्डेय का तबादला मडि़याहूं कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर हुआ। साथ ही मछलीशहर में तैनात रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव को मुंगराबादशाहपुर थाने की कमान सौंपी गयी। सूत्रों की मानें तो इस तबादले के बाद मुंगराबादशाहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय अपने साथ सरकारी मोबाइल लेकर कहीं चले गये हैं जिसकी वजह से अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों को परेशानी हो रही है। बता दें कि जगह-जगह पुलिस अधिकारियों सहित जनपद के सभी थाने का सीयूजी नम्बर लिखा रहता है जिसके चलते लोग अपनी समस्याओं को लेकर मोबाइल के माध्यम से करते हैं। साथ ही विभागीय अधिकारी सरकारी नम्बर पर ही मातहतों को निर्देश देते रहते हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के पास भी सीयूजी नम्बर रहता है जिससे वह विभाग को महत्वपूर्ण जानकारी देते एवं लेते रहते हैं। सीयूजी नम्बर पूर्व थानाध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय द्वारा लेकर कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गयी है। इस सम्बन्ध में पूर्व थानाध्यक्ष श्रीधर पाण्डेय का पक्ष जानने के लिये सीयूजी नम्बर 9454403610 पर फोन कर किया गया तो मोबाइल स्विच आफ रहा। मोबाइल नम्बर स्विच ऑफ होने के पीछे कारण चाहे जो भी हो, इसका खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा।

एडमिन टेस्टिंग