चोरी के सामान व नक़दी संग तमंचा बरामद
खेतासराय। दो दिन पहले क़स्बे के जोगियाना मुहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने बाराकला से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर चोरी किए गए सामान के साथ नकदी बरामद हुआ है। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपित को सम्बंधित मामले में चालान न्यायालय भेज दिया। पकड़े गये आरोपी के ऊपर चोरी, अवैध शराब समेत कई संगीन मामले दर्ज है। एसएचओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वह उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह क़स्बे में पेट्रोलिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देख एक संदिग्ध भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पहचान आदिल पुत्र उजागिर निवासी जोगियाना वार्ड के रूप में हुई। उसके निशानदेही पर गत गुरु वार को नगर में चोरी किये गए सामान को तालाब के किनारे स्तिथ झाड़ से बक्सा में बरामद किया जिसमें चोरी हुए सामान, एक हज़ार नकदी के साथ 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया । पुलिस के मुताबिक उक्त बक्से पाँच हज़ार नकदी गायब हुई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के साथ एसआई ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, विकेश चौहान, न्यायाधीश वर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे्र।
Jaunpur
Lucknow
Azamgarh
Varanasi
Prayagraj
Entertainment
स्कूल चलो अभियान के साथ हुआ पुस्तक वितरण कार्यक्रम | #DonNewsExpress
By: Don News Express on 22:01 / comment : 0 Azamgarh, Entertainment, Jaunpur, Lucknow, recent, Varanasi
कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर के बच्चों ने निकाली रैली
जफराबाद। कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर सिरकोनी में स्कूल चलो अभियान व नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं,अभिभावकों, एवं एस.एम.सी. के सदस्यों की प्रतिभागिता रही। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरु आत की गई। स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। श्री सिंह द्वारा नव प्रवेशी बच्चों के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर नामांकन को प्रेरित किया गया, साथ ही साथ मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय द्वारा हस्त निर्मित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर 25 मई को होने वाले चुनाव हेतु अभिभावकों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। यूपी सरकार द्वारा संचालित छात्र-छात्राओं हेतु नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, एआरपी डॉक्टर दरोगा एवं पंकज कुमार यादव की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष ने सभी शिक्षकों को नामांकन एवं मतदान हेतु प्रेरित किया तथा दरोगा एवं पंकज ने भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताया तथा सभी शिक्षकों को नई शिक्षण कार्य योजना से परिचित कराते हुए शत प्रतिशत निपुण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रईस खान एवं शालिनी सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर सुजाता सिंह, उदयभान यादव, अविनाश यादव (नोडल शिक्षक संकुल न्याय पंचायत राजेपुर), अजय श्रीवास्तव, सुमन पाल,संगीता यादव, निशा, सुषमा यादव,सुधीर गौतम,सूरज यादव, केशव मौर्य,धीरेंद्र सिंह एवं विद्या भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत गान रिचा सिंह द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक रईस खान के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रधान ने सेक्रेटरी पर लगाया चारे का पैसा हड़पने का आरोप | #DonNewsExpress
By: Don News Express on 22:00 / comment : 0 Azamgarh, Entertainment, Jaunpur, Lucknow, recent, Varanasi
जफराबाद। क्षेत्र के धर्मापुर ब्लॉक के इमलो पाण्डेयपट्टी गांव स्थित गौशाला में चारे के पैसा में भ्रष्टाचार का मामला चर्चा में है। प्रधान ने सचिव पर चारे के पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। गोवंशों को इस समय चारे की समस्या उतपन्न ही गयी है। प्रधान दसरथ बिंद ने बताया कि जनवरी महीने में दिसम्बर माह का गोवंशों का दो लाख दो हजार रु पये की राशि चारे के लिए आयी थी। प्रधान ने कहा कि ऊक्त पैसा सचिव अरविंद यादव ने खुद रख लिया। उसके बाद जनवरी से चारे के लिए कोई भुगतान नही हुआ। गोवंशों को हम किसी प्रकार चारा दे रहे है। प्रधान श्री बिंद ने कहा कि सचिव अरविंद यादव ने दिसम्बर माह के चारे का पैसा किसी फर्म पर भुगतान करवाकर खुद ले लिए। जबकि काफी महीनों से मैं जगह जगह से भूसा दाना खरीदता था। जब उसका भुगतान आता था तब सचिव किसी फर्म के नाम से भुगतान करवाकर पांच प्रतिशत कमीशन लेने के बाद मुझे पैसा दे देते थे। मैं जिससे भूसा दाना लेता था उसे पैसा दे देता था। परंतु दिसम्बर महीने का पैसा सचिव रख लिए। फरवरी में उन्होंने अपना क्लस्टर चेंज करवा लिए। तीन अप्रैल को दूसरे गांव में स्थान्तरित हो गए। इस बारे में सचिव अरविंद यादव ने कहा कि प्रधान का आरोप गलत है।लगभग दो वर्षों तक मैं वहां रहा। तब आरोप नही लगाए। अब इस तरह का गलत आरोप लगा रहे है। इसकी जांच होगी तब साफ हो जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव ने कहा कि प्रधान ने मुझसे शिकायत किया है। मैंने सचिव अरविंद यादव और प्रधान दशरथ बिंद को नोटिस देकर बुलवाया है। प्रधान के आरोप की जांच होगी। उसके बाद ही सत्यता का पता चलेगा।
द मर्सी क्लब ने लगाया नि:शुल्क प्याऊ | #DonNewsExpress
By: Don News Express on 22:00 / comment : 0 Azamgarh, Entertainment, Jaunpur, Lucknow, recent, Varanasi
जलालपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी द मर्सी क्लब ने जलालपुर चौमुहानी पर नि:शुल्क मिष्ठान व प्याऊ की व्यवस्था किया। प्याऊ का उदघाटन क्लब के जिला चेयरमैन डॉक्टर आ पी वि·ाकर्मा ने किया। उद्घाटन के समय चेयरमैन ने लोगों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया और कहा कि यह प्याऊ अनवरत जब तक ग्रीष्मकाल रहेगा यहां पर मौजूद रहेगा और प्रत्येक दिन यहां पर लोगों को निशुल्क पानी व मिठाई उपलब्ध रहेगी जनपद के विभिन्न जगहों पर हमारा क्लब प्याऊ की व्यवस्था कर रहा है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को पानी मिल सके । उक्त अवसर पर उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल मौर्या ने कहा कि किसी भी प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य का काम है और सब लोगो को चाहिए कि मानव ही नही पशु पक्षियों के लिए भी पानी की व्यस्था करनी चाहिए कार्यकारिणी सद्स्य मीरू अहमद ने कहा कि हमारा क्लब समाज में बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। उक्त अवसर पर प्रांतीय चेयरमैन एजाज हाशमी, जलालपुर अध्यक्ष भुल्लन भारती, सरिता देवी, अनीता देवी, शिल्पा देवी, संजय यादव, नंदू गुप्ता, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।
रेन्यूएबल एनर्जी व नैनोसाइंस विभाग के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान अध्ययन और अनुसंधान संस्थान के रेन्यूएबल एनर्जी शोध केंद्र, नैनोसाइंस और टेक्नॉलजी शोध केंद्र, के सहयोग से,''एडवांस कैरेक्टराइज़ेशन तकनीकों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण'' कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन 12 और 13 अप्रैल को रज़्जू भैया संस्थान स्थित सेंट्रल एडवांस्ड फैसिलिटीज फॉर मटेरियल कैरेक्टराइज़ेशन (सीएएफएमसी) में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर छात्रों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे छात्रों को नैनोसाइंस के अनुसंधान और विकास में प्रयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ काजल कुमार डे ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया, तथा यह प्रशिक्षण छात्रों में न सिर्फ शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगी बल्कि इस क्षेत्र में कौशल विकास करेगी। साथ ही छात्रों को सेमीकन्डक्टर डिवाइसेस बनाने हेतु थीन फिल्म ग्रोथ टेक्नीकस पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रज़्जू भईया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत छात्रों को उनके प्रोजेक्ट को करने में सहयोग प्राप्त होगा तथा उनको शोध के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिलेगी।
रोटरी क्लब ने महिलाओं को प्रशिक्षित कर बांटा सिलाई मशीन
जौनपुर। सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था की जिला इकाई रोटरी क्लब द्वारा स्वावलम्बन को बढ़ावा देने हेतु दो महिलाओ को सिलाई बुनाई हेतु प्रशिक्षित कर उन्हें सिलाई मशीन प्रदान किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने संबोधित करते हुए बताया की इस वितरण का उद्देश्य कम आय वाले परिवार को जीविका के साधन प्रदान कर उनकी आय को बढ़ाना है। रोटरी संस्था प्रति वर्ष इस प्रकार के प्रोजेक्ट करती है जिससे आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा हो सके। पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना की और यह भी बताया की यह प्रोजेक्ट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 से प्राप्त अनुदान के माध्यम से हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष रवि कांत जायसवाल और चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा ने लाभार्थियों से बात करके उनको प्रेरित किया की वह भी अन्य लोगो को प्रशिक्षण दे ताकि उनको भी आय का स्तर सुधारने में मदद मिल सके। इस अवसर पर आशीष गुप्ता ने आगे इस प्रकार के स्वावलम्बन से जुड़े हुए अन्य कार्यक्रमो के बारे में जानकारी प्रदत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सीए सूजीत अग्रहरि ने की। अंत में सचिव विवेक सेठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Popular Post
-
भांजा ही निकला मामी शबीना का हत्यारा दुष्कर्म में असफल होने पर दिया घटना को अंजाम कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा जौनपुर। नगर ...
-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में फायरिंग की खबर है. पता चला है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि और उसके भाई को गोली ...
-
जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास एक निजी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 4 महिला समेत कुल 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत म...
-
श्रीकला धनंजय सिंह का पर्चा आज़ खारिज हुआ: अशोक सिंह -षड्यंत्र के तहत चुनावी मैदान से हटाया गया, धनंजय की राजनीति का दमखम इसी महीने दिखेगा...
-
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है जबकि यहां क...











