जौनपुर को विकसित जिला और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
----------------------------------------
-शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पहले से ही अग्रणी रहा है जौनपुर, राजकीय चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन, मेडिकल कॉलेज में अध्ययन कक्ष के संचालन और रोड जाम से मुक्ति दिलाने में रिंग रोड के शुरू हुए निर्माण कार्य मील का पत्थर साबित होंगे: खेल एवं युवा कल्याण मंत्रीl
----------------------------------------
कैलाश सिंह-
राजनीतिक संपादक
----------------------------------------
लखनऊ/ जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क) जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इक्षा शक्ति प्रबल होकर मन में संकल्प का रूप धारण कर ले तब राजनीतिक आरोप के प्रत्यारोप में समय नहीं गंवाना चाहिए, बल्कि अपने लक्ष्य की तरफ़ कदम बढ़ाते रहना चाहिएl केन्द्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जिसका उद्देश्य है सबका विकास और राष्ट्रवादl इसी मूल मन्त्र को लेकर उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने अपने गृह जनपद जौनपुर को विकसित और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया हैl इसकी शुरुआत उन्होंने शहरी निकाय मन्त्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल से की थी जो अब मूर्तरूप में नज़र आने लगी हैl
गिरीश चंद्र यादव से उनके गृह जनपद के विकास के संकल्प को लेकर विस्तार से बातचीत हुईl उन्होंने विपक्षी दलों और भाजपा में ही अपने कथित विरोधियों द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ध्यान देने का मतलब है अपना समय गंवाना, यही समय विकास सम्बन्धी सकारात्मक कार्यों में लगाने पर मन्जिल हासिल होगीl मेरी मन्जिल है प्रदेश के साथ अपने गृह जनपद जौनपुर का सम्पूर्ण विकासl वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर की सीमा से लगे डोभी ब्लॉक के गांव बरामनपुर जो आरक्षित विधानसभा क्षेत्र केराकत में आता हैl यहां के हनुमानगढ़ी मन्दिर के पास खेल मैदान विकसित करने और सरोवर के पक्के घाट और सुंदरीकरण के साथ प्रकाश व्यवस्था के लिए वादा किया हैl बजट पास होते ही शिलान्यास होगा, यहीं पर 20 जून को पंचायत सचिवालय और खाद्यान्न केन्द्र भवन का लोकार्पण करने के बाद इस पवित्र स्थल को देखाl यहां खेल मैदान होने से दर्जनों गांवों की युवा मेधा को प्रतिभा निखारने की राह मिलेगीl यहां के प्रधान संजय सिंह भाजपा के सक्रिय और क्रिएटिव कार्यकर्ता हैंl इसका विवरण देने का मकसद कई सवालों जैसे जातिगत और आरक्षित विस क्षेत्र का जवाब भी इसी में हैl योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही हमारी सरकार का उद्देश्य है चहुंमुखी विकासl
स्मार्ट सिटी के सवाल पर श्री यादव का कहना है कि किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और अच्छे बाज़ार का निर्माण व सुरक्षा व्यवस्था का अहम रोल होता हैl आज योगी सरकार में गुंडाराज का खात्मा होने से ही उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ा हैl देश में सर्वाधिक एक्सप्रेस को लेकर यूपी पहले स्थान पर आ गया हैl जौनपुर में पूर्वांचल विवि के निकट से बन रहा रिंग रोड काफी हद तक शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगाl रेलवे लाइनों से घिरे इस शहर को निर्माणाधीन ओवरबृज जाम के कारणों को समाप्त करेंगेl जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन लगने से गरीबों को अधिक लाभ मिलेगाl
उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से गोमती घाटों के निर्माण की शृंखला मनोरम लग रही हैl आधुनिक सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन लोगों की जीवनशैली को आसान बना रही हैं l शीतला चौकिया धाम को कारिडोर वाले तर्ज पर विकसित किया जा रहा हैl पूर्वांचल के श्रद्धालु यहां शीश नवाकर ही मां विंध्यवासिनी दरबार का रुख करते हैं l जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम केंद्रीय विद्यालय का संचालन इसी सत्र से शुरू होना है l
आखिर में खेल एवं युवा कल्याण मन्त्री श्री यादव ने कई सवालों का एक साथ जवाब देते हुए कहा कि जौनपुर के विकास के लिए मुझमें जुनून है, इसी के चलते केन्द्र की योजनाओं और प्रदेश में दूसरे मंत्रालयों की योजनाएं लाने को निरंतर प्रयासरत हूँl इसका मूर्त रूप धरातल पर दिखने लगा है l विकास सम्बन्धी किसी भी कार्य में अपनी पार्टी भाजपा के नेताओं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद के पी सिंह, जय प्रकाश सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल एवं दोनों जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों की सलाह और सहयोग लेता हूँl







No comments: