sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का छापा,लगा ताला।Don News Express

 अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का छापा,लगा ताला

भर्ती मरीजों को महिला अस्पताल भेज किया जा रहा उपचार

स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहे हैं अवैध अस्पताल

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना


क्षेत्र के रसूलाबाद मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ डॉ.डीके सिंह ने छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए वहां पर भर्ती छह  मरीजों को जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया है। इस बारे में सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन जो भी कार्रवाई होगी उससे आपको अवगत करा दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में चल रहे दर्जनों अवैध नर्सिंग होम, ट्रामा सेंटर व हॉस्पिटल के विरूद्ध स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन समय समय पर कार्रवाई करता रहता है। यही नहीं बीते कुछ माह पूर्व कई हॉस्पिटल मे मरीजों की मौके बाद हंगामा भी हुआ था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज की थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते ये कार्रवाई धीमी हो गई थी। शुक्रवार को रसूलाबाद स्थित प्रेमा हॉस्पिटल में एडिशनल सीएमओ डॉ.डीके सिंह की टीम पहुंची तो वहां कई ऐसे मरीजों का इलाज चल रहा था वा ऑपरेशन के बाद भर्ती भी थे। सूत्रों की माने तो इस हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग में दर्ज नहीं है और ये विभाग के रहमो करम पर अवैध रूप से चल रहा था। यहां मौजूद छह मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है लेकिन अधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पर बयान देने से बचते हुए नजर आ रहे हैं जो इस बात की तरफ का इशारा कर रहा है कि इन अवैध नर्सिंग होम पर कोई रहमो करम आगे नहीं किया जायेगा क्योंकि पूर्व में ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई हैं कि अवैध रूप से चल रहे इन अस्पतालों को सील तो कर दिया जाता है पर किसी के दबाव व सिफारिश के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने की खुली छूट दे दी जाती है। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम व हॉस्पिटल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा और जो भी मरीजों के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply