उरी शहीद राजेश सिंह की स्मृति में बनेगा शहीद स्तंभ -अशोक सिंह
शहादत दिवस पर भकुरा गांव में उरी शहीद की श्रद्धांजलि सभा में जुटे लोग
जौनपुर समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने भकुरा गांव में उरी शहीद राजेश सिंह की स्मृति में शहीद स्तंभ बनाने की घोषणा की| श्री सिंह शहादत दिवस ke avsar पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे | उन्होंने कहा कि उरी शहीद राजेश सिंह ने भारत माता की रक्षा के लिए जो शहादत दी है , उससे जौनपुर जिले का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है | ऐसे शहीद के परिवार के लिए हम लोग जो कुछ भी कर सकें वह बहुत कम होगा |
3 वर्ष पूर्व कश्मीर के उरी में आतंकवादियों ने सेना के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था इस आतंकी घटना में 19 जवान शहीद हुए थे इन शहीदों की सूची में जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत भकुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश सिंह भी थे | आज उन्हीं की स्मृति में गांव में शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था| सभा के अतिथि के रूप में तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ,सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर पी सी विश्वकर्मा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू व नायब तहसीलदार मांधाता प्रसाद सिंह ने शहीद राजेश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को भविष्य में हर संभव सहायता देने की बात कही |
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में अतिथि गण और उपस्थित लोगों ने उरी शहीद राजेश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी |
सभा की अध्यक्षता समाजसेवी व उद्योगपति अशोक सिंह ने की | सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने जौनपुर के लाल पूरी सहित राजेश सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी| श्रद्धांजलि सभा का संचालन राजकुमार सिंह पत्रकार ने किया | शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया | इस मौके पर अभिमन्यु सिंह जयप्रकाश सिंह , विकास सिंह बब्बू जय विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,अजीत सिंह ,राज सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे |







No comments: