जौनपुर : मातृभूमि की रक्षा के
लिए जीवन की हर सांस समर्पित :
योगेंद्र
जौनपुर , 18 सितंबर । परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव ने कहा कि सेना के जवान की एक मात्र अभिलाषा होती है कि वह देश के लिए जिए और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को भी निछावर कर देता है और अपनी मातृभूमि अपने देश की आन, बाण और शान पर कोई आंच नहीं आने देता।
श्री यादव बुधवार को सुजानगंज क्षेत्र के प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि हमारी आज की युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा का उपयोग देश व राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में न लगाकर पाश्चात्य संस्कृति और बुरी आदतों के चक्कर में लगा रहे है। उन्हें हमें उनकी इन आदतों से छुटकारा दिलाकर देश हित और राष्ट्र चिन्तन की धारा से जोड़ना होगा , तभी हमारे राष्ट्र की उन्नति और विकास हो सकता है।
उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़े गए अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किसी भी मनुष्य को अपने जीवन का एक लक्ष्य स्वयं निर्धारित करना चाहिए और आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को किसी भी क्षेत्र में आगे चलकर देश की सेवा करने का मंत्र दिया।
[9/18, 5:38 PM] Lolarak Dubey: कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडी शुक्ल रिटायर्ड लेबर कमिश्नर व संचालन वन्दना जायसवाल ने किया। अंत में आयोजक व स्कूल के प्रबन्धक डॉ. प्रमोद के. सिंह ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम मछलीशहर मंगलेश दुबे, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट व क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के ब्राण्ड एम्बेसडर हीरालाल जी, दिनेश ज्योतिषी पत्रकार हसनैन कमर दीपू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व परमवीर चक्र से सम्मानित योगेन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल के शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम्, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
(वरिष्ठ पत्रकार श्री लोलारक दुबे)







No comments: