sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » मेहनत हमेशा सफलता दिलाती है उसका परिणाम शौय॔ सिंह को मिला -डाँ अब्दुल कादिर।Don News Express

मेहनत हमेशा सफलता दिलाती है  उसका परिणाम शौय॔ सिंह  को मिला -डाँ कादिर खान


  
साउथ अफ्रीका में अपना जौहर विखेरेगा जौनपुर का धारदार  गेदबाज
जौनपुर। पूर्वाचंल के जनपद जौनपुर के क्षेत्र डोभी के रहने वाले तेज गेदबाज व मोहम्मद हसन पीजी कालेज का छात्र शौर्य प्रताप सिंह अब छः महीने तक साउथ अफ्रीका में अपना शौर्य दिखायेगा। विदेश की धरती पर तिरंगा फहराने के लिए और गेदबाजी दुनियां में सिंह इज किंग बनने के लिए शौर्य अफ्रीका का उड़ान शुक्रवार को भरेगा । उसे यह अवसर मिलने से मिलने से कालेज परिवार समेत पूरे जिले में खुशी की लहर  दौड़ पड़ी है। सभी ने उसे अपनी शुभाकामनाएं देते हुए भागवान से प्रार्थना किया है वह इसी तरह आगे बढ़ते हुए इंडिया टीम में अपनी जगह बनाये । 
जौनपुर जिले के मोहम्मद हसन पी जी कालेज के बी ए तृतीय वर्ष का छात्र शौर्य प्रताप सिंह का साउथ अफ्रीका में होने वाले हाई कमिशन क्रिकेट क्लब काउंटिंग के लिए चयन हुआ है। वह करीब एक माह तक साउथ अफ्रीका में रहकर क्रिकेट खेलगा। शौर्य तेज गेंदबाज के रूप में  जौनपुर के साथ-साथ पूरे देश में जाने जाते हैं।  हाल ही में शौर्य ने अपने तेज़ गेंदबाज़ी का अच्छा प्रदर्शन करते हुए विवेक अकादमी वाराणसी पदम् श्री मोहम्मद शाहिद स्मृति क्रिकेट अकादमी की जानिब से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में इनकी सबसे बड़ी सफलता का कारण यह था कि इन्होंने गेंदबाजी में 20 रन देकर पांच विकेट लेकर अपनी टीम को 102 रनों से जीत दिलाई थी। शौर्य का हाई कमिशन क्रिकेट क्लब काउंटिंग के लिए चयन होने की सूचना मिलते  ही महाविद्यालय मे खुशी की लहर छा गई. प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंसान लगन और मेहनत  के साथ हमेशा तत्पर रहता  हैं तो वह अपनी ऊंची से ऊंची मंजिल पर आसानी से पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि शौर्य सिंह ने महाविद्यालय का नाम रौशन किया है  मैं उसके उज्जवल भविष्य और सफलता की हमेशा कामना करता हूं। कॉलेज की तरफ से क्रिकेट के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाता रहेगा। इस चयन के बाद शौय॔ सिंह के अपने गाँव डोभी मे खुशी की लहर है  इस मौके पर  डॉ शहनवाज खान ,डॉ कमरूद्दीन शेख, डॉ जीवन यादव ,डॉ के के सिंह, निलेश सिंह, कोच किरमानी ,सुनील यादव ,अहमद अब्बास खान समस्त प्रवक्तागण मौजूद रहे

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply