sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार,भेजे गये जेल।Don News Express

बीजेपी नेता चिन्मयानंद को लॉ की छात्रा से बलात्कार के आरोप में SIT ने गिरफ्तार कर लिया है. चिन्मयानंद को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उसे सुबह करीब 8.50 मिनट पर गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि चिन्मयानंद लॉ छात्रा ने 12 पन्नों की शिकायत और SIT को दिए बयान में कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं. पीड़िता का कहना है कि चिन्मयानंद ने ब्लैकमेल कर रेप किया है. पीड़िता का हॉस्टल के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर एक साल तक रेप करता रहा.  साथ ही पीड़िता ने बताया कि चिन्मयानंद ने शारीरिक शोषण का वीडियो भी बनाया है. चिन्मयानंद पीड़िता से मसाज करने का भी दबाव बनाता था और कई बार उसके साथ बंदूक के दम पर भी रेप हुआ है. लड़की ने भी अपने बचाव के लिए चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है. लड़की ने इसके लिए अपनी चश्मे में खुफिया कैमरा लगाया और चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है.
 वहीं, रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने घर पास में होने के बावजूद हॉस्टल में रहने के पीछे कारणों का खुलासा किया है. उसने बताया कि वह एलएलएम में एडमीशन लेने के लिए गई था लेकिन चिन्मयानंद ने उसे नौकरी दे दी. नौकरी में काम का ज्यादा बोझ होने के कारण उसे हॉस्टल में रहना पड़ा जहां उसके साथ गलत हुआ. मंगलवार को पुलिस की एसआईटी ने लड़की के शाहजहांपुर में स्थित हॉस्टल के कमरे में रेप के सबूत तलाशे.


«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply