sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अपराधियों सुधर जाओ वरना खैर नहीं : शहर कोतवाल।D

 अपराधियों सुधर जाओ वरना खैर नहीं : विश्वनाथ प्रताप सिंह



नए कोतवाल की एंट्री , दलालों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

सख्ती व ईमानदारी से बनाएंगे कानून का राज



जौनपुर। नगर कोतवाली की कमान अब विश्वनाथ प्रताप सिंह के हाथों में आ गई है। इससे पहले वे ज़फराबाद थाना प्रभारी रह चुके हैं, जहाँ अपनी सख़्ती, ईमानदारी और निष्पक्ष कार्यशैली से उन्होंने अलग पहचान बनाई। गैंगस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने से लेकर अवैध शराब व जुए के अड्डों पर लगातार कार्रवाई कर वे चर्चाओं में रहे। हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करना उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

शहर कोतवाली का कार्यभार संभालते ही विश्वनाथ प्रताप सिंह का संदेश साफ है- अब दलालों व बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी, जनता सीधे पुलिस तक पहुँचेगी और न्याय पाएगी। कोतवाली का माहौल अपराधियों और दलालों की जगह आम जनता के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद होगा।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply