मेजर ध्यानचंद दिवस परआज़ नमन: टार्च लेकर हॉकी खिलाड़ी खोज रहा खेल विभाग!
----------------------------------------
रुद्र प्रताप सिंह-(ब्यूरो चीफ)
---------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खिलाड़ियों के लिए 29 अगस्त को विशेष दिवस का आयोजन दशकों से होता आ रहा हैl इसके लिए देश के हर जिले में नियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी विशेष आयोजन कर श्रद्धाञ्जलि देते हैं, लेकिन इस बार जिले का खेल विभाग टार्च लेकर एक पखवारे से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र खिलाड़ियों को खोज रहा है, लेकिन पूर्व संध्या तक एक टीम के बराबर भी संख्या नहीं हो पाईl
विदित हो कि जनपद के इंदिरा गाँधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं समूचा स्टाफ नियुक्त है, यहां यदि कोई अभाव है तो वह है हॉकी खिलाड़ियों का l अब इसे क्या समझा जाए? कि स्कूलों व कालेज में हॉकी खिलाड़ी नहीं रहे या शिक्षण संस्थानों ने खेलकूद से हॉकी को बाहर कर दिया है ! खैर जो भी हो लेकिन खेल महकमा सांसत में पड़ गया है, क्योंकि श्रद्धाञ्जलि देना है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को, लिहाजा खिलाड़ी तो हॉकी के ही होने चाहिएl साल भर में एक बार पड़ने वाले इस विशेष दिन पर हॉकी के खिलाड़ियों का अभाव खेल विभाग पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिया हैl








No comments: