sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » डिप्टी सीएम ने जौनपुर की शिक्षिका विजय लक्ष्मी यादव को किया सम्मानित।Don News Express

 जौनपुर।लोककला, साहित्य और संस्कृति के संगम में निखरी प्रतिभाएं: लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई  जौनपुर की शिक्षिका विजय लक्ष्मी यादव।


अंतरराष्ट्रीय  बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक संगम का साक्षी बना, जहां कलार्पण भारत एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय काव्य, साहित्य, लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 268 प्रतिभागियों ने अपनी कला, साहित्यिक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपरा की गहराई और समृद्धता को मंच पर सजीव कर दिया। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की लोककलाएं हमारी आत्मा हैं, और इन्हें जीवित रखना केवल कलाकारों का नहीं, हम सबका दायित्व है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है। बनारस व मिर्जापुर की कजरी  विश्व प्रसिद्ध है इस लोक विधा को विजयलक्ष्मी यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट काव्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रथम स्थान डॉ. राजेश शर्मा, द्वितीय स्थान दो गुरु प्यारी और तृतीय स्थान डॉ संजय यादव को प्रदान किया गया।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply