sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » जौनपुर का नाम यमदग्निपुरम किया जाए : शम्सी आजाद।Don News Express







 जौनपुर का नाम यमदग्निपुरम किया जाए : शम्सी आजाद

भाजपा नेता सीएम योगी को पत्र भेजकर की मांग

जौनपुर। नगर के बाजारभुवा मीरघर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शम्सी आजाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौनपुर जिले का नाम बदलकर महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम एवं महर्षि यमदग्नि अथवा भगवान परशुराम की माता रेणुका के नाम पर रखे जाने की मांग की है। शम्सी आजाद ने अपने पत्र में लिखा कि जौनपुर जिले का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली है, इसका पौराणिक महत्व भी है। जौनपुर जिले का नाम पहले यवनपुर था, जिसके बाद में फिरोजशाह तुगलक के चचेरे भाई उर्फ जौना खान के नाम पर जौनपुर रखा गया जबकि जौनपुर का संबंध महर्षि दधीचि से भी है। इनके द्वारा दान की गई अस्थियां इस शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यहां दधीचि कुंड आज भी स्थित है जहां लोग महर्षि दधीचि के सम्मान में स्नान करते हैं। यही नहीं जौनपुर के जमैथा गांव को भगवान परशुराम की कर्मभूमि और तपोभूमि माना जाता है। यहां महर्षि यमदग्नि का आश्रम था जो भगवान परशुराम के पिता है। इसको प्राचीनकाल में यमदग्निपुरम कहा जाता था। ऐसे में इसका नाम यमदग्निपुरम किया जाए। 

 ==

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply