sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » जौनपुर जिला वालीबाल संघ के अश्वनी सिंह बने अध्यक्ष, विजय सिंह बागी पुन: बने सचिव।Don News Express


 अश्वनी सिंह अध्यक्ष, विजय सिंह बागी पुन: बने सचिव

- जिला वालीबाल संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का किया गया गठन

जौनपुर: जिला वालीबाल एसोसिएशन की आम बैठक नगर के मियांपुर मोहल्ला स्थित एक लान में रविवार को हुई। इसमें वालीबाल खेल के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। सर्व सम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में अश्वनी कुमार सिंह को पुन: अध्यक्ष व विजय सिंह बागी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पर्यवेक्षक यूपी वालीबाल एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन सीपी सिंह तथा इलाहाबाद निवासी अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी दिनेश कुमार पांडेय की उपस्थिति में संजय यादव को कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र सिंह व सत्य प्रकाश सिंह अधिशासी उपाध्यक्ष, सुरेश यादव , वीरेंद्र कुमार यादव व आजाद चंद्र शेखर को उपाध्यक्ष चुनाव गया। इसके अलावा चार संयुक्त सचिव व पांच कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश सिंह व कमलेश सिंह वालीबाल संघ के विस्तार पर मंथन किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह व अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमलदेव तिवारी, संजय राय, विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, पंकज सिंह सहित जनपद की पंजीकृत 15 टीमों के कोच, प्रबंधक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply