sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » राष्ट्रीय 'राजनीति' धर्म से निकली तो यूपी में आकर जातिवाद में उलझी।Don News Express

 राष्ट्रीय 'राजनीति' धर्म से निकली तो यूपी में आकर जातिवाद में उलझी


------------------------------------

-भाजपा के पास छोटे से लेकर बड़े जातीय चेहरे भी यूपी में सपा प्रत्याशियों वाले समीकरण के सामने फेल हो गए l योगी आदित्यनाथ पर पार्टी ने भरोसा किया होता तो शह- मात की बाज़ी में धर्म और अपराध नियंत्रण के सहारे भारी पड़ते बाबाl

-2014 में विकास और 2019 में राष्ट्रवाद था बड़ा मुद्दा लेकिन भाजपा बौनी होती गई और बड़ा ब्रांड मोदी बनते गए l मोदी लहर खत्म होने के साथ धर्म नहीं बन पाया मुद्दा और मतदाता महंगाई, बेरोजगारी को छोड़ आरक्षण व सांविधान बचाओ के नाम पर जातियों में बिखर गए l

--------------------------------------

-कैलाश सिंह-

--------------------------------------

लखनऊ l राजनीति में कहा जाता है कि 'दिल्ली के सिंहासन तक पहुँचने का रास्ता उत्तर प्रदेश के लखनऊ से होकर गुजरता हैl' आज़ हम इस पर एक दशक पूर्व से लेकर हुए इस आम चुनाव तक बात कर रहे हैंl इस दौरान भाजपा किन मुद्दों पर सवार होकर दिल्ली और लखनऊ पर काबिज हुई और इस बार कैसे फेल हुई तो बैशाखी का सहारा लेना पड़ा l पहली बार मोदी सरकार विकास के मुद्दे पर बनी और दूसरी बार राष्ट्रवाद संबल बनाl इन दोनों कार्यकाल में धर्म परोक्ष रूप से मजबूत सहायक बना रहा l उसके पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल संगठन भाजपा रूपी शरीर में रीढ़ की हड्डी की तरह मौजूद था लेकिन इस बार संघ ने किनारा कर लिया था lअयोध्या में राम मन्दिर निर्माण और विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तो समूचा देश राम मय नज़र आने लगा था लेकिन जब लोक सभा चुनाव की बेला आई तो आमजन में भीतरखाने जाति समा गई और मोदी की लहर के साथ मुद्दे भी विपक्षी इंडिया गठबंधन के सामने पिटते हुए पलटवार साबित होने लगेl हालांकि भाजपा के कथित चाणक्य व हाई कमान अमित शाह जातियों के छोटे- छोटे ठेकेदारों को साध लिए थे लेकिन उसी दौरान दिल्ली और यूपी के बीच कोल्ड वार भी चल रहा था l यही कारण है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सहमति से उलट 'शाह' ने टिकट वितरण की कमान सम्भाली तो विपक्ष में कांग्रेस से गठबंधन में सपा के अखिलेश यादव टिकट वितरण में सामने हो गए l बस यहीं से चुनावी शतरंज में शाह के प्यादे मात खाने लगे और अखिलेश बाज़ी पलटने में लगे रहे l शाह जातियों के जागीरदारों के बड़बोलेपन में फंसे रहे और अखिलेश ने प्रत्याशियों को ही जातिगत समीकरण बनाकर गेम को पलट कर नया इतिहास रच दिया l टिकट देने में यदि योगी की सहमति रही होती तो चुनावी परिणाम शायद फिर 14 और 19 के साथ यूपी विस के 17 एवं 22 को दोहराता और 2027 के आने वाले विस चुनाव का रास्ता भी साफ़ रहता l 

जातिगत नज़रिए से राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा के झण्डे के नीचे दशकों बाद ठाकुर और ब्राहमण वोटर एक साथ दिखने लगे थे, जबकि वैश्य और कायस्थ हमेशा यहीं अडिग रहे l भाजपा की यूपी में अति पिछड़ों की लालच ने उसके कथित सहयोगियों का साथ छोड़कर मतदाता जातीय प्रत्याशियों के साथ खड़े नज़र आए l यह अनुमान की बात नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान पूर्वी यूपी में खुली आंखों से हर फेज़ में दिख रहा थाl संजय निषाद, ओ पी राजभर के बेटे और अनुप्रिया पटेल के प्रत्याशी पराजित हुए l अमित शाह जिन दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को आगे बढ़ाने में लगे रहे वह भी भाजपा प्रत्याशियों राजनाथ सिंह को लखनऊ में खुद की विधानसभा से श्री पाठक ब्राह्मण वोटरों के भाजपा से खिसकने में नहीं रोक पाए l ध्यान रहे की ब्रजेश पाठक बसपा से भाजपा में आये हैं l पार्टी ने इन्हें यूपी का ब्राह्मण चेहरा बनाकर पेश किया लेकिन यह भी फेल हुए l दूसरे डिप्टी सीएम केशव मौर्य को भी अदर बैकवर्ड का चेहरा बनाकर 2022 में विस चुनाव हारने के बाद भी पद पर बनाए रखा लेकिन जौनपुर में केशव मौर्य जातिगत गढ़ में सभा करके भी मौर्य वोट को सपा प्रत्याशी की तरफ़ जाने से रोक नहीं पाए l यह इनकी बानगी है l ज़ाहिर है समूचे उत्तर प्रदेश में इनका क्या असर रहा होगा जिसका सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है l

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि राजभर सपा से होकर जब बाहर हुए तो भाजपा को उन्हें मन्त्रिमण्डल से बाहर ही रखना चाहिए था क्योंकि घोसी उप चुनाव में उनके सहयोगी दारा चौहान को मिली हार ने संकेत दे दिया था कि राजभर का दम निकालकर ही सपा ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था l इनके जातीय फार्मूले को अखिलेश समझ गए थे l भाजपा ने इन्हें पार्टी में लिया तो यह प्रदेश भर में  बेसुरा स्पीकर बनकर दिल्ली से यूपी की बात फैलाते रहे, इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने लगा और दिल्ली- लखनऊ के बीच शीत युद्ध भी उजागर होने लगा l पार्टी में तनाव का असर भाजपा के मतदाताओं पर भी पड़ने लगा l रही- सही कसर गुजरात के भाजपा नेता पुरुषोत्तम रुपाला के बयान ने पूरी कर दी l हालांकि उन्होंने माफ़ी मांग ली और अपनी सीट से चुनाव भी जीत गए लेकिन उस बयान की चिंगारी राजस्थान को अपनी चपेट में लेते हुए यूपी पहुंची तो यहाँ अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल की ज़ुबान ने हवा दे दीl जब तक भाजपा स्थिति सम्भालती तब तक राजभर की पार्टी के एक नेता का ठाकुरों के प्रति 'गाली' वाले वीडियो ने आग को ज्वाला बना दिया l उसके बाद जब चुनावी परिणाम आया तो मतदाता जातियों में विभक्त नज़र आए और जातीय ठेकेदार हाथ मलते रह गए l

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply