सुजानगंज
स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में छः लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक बीमार
बढ़ती गर्मी बन रही बीमारी का कारण :
सुजानगंज जौनपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में गुरुवार सायं उस समय अफरा तफरी मच गई जब करीब एक दर्जन से अधिक मरीज आकर भर्ती हो गए। सभी के लक्षण लगभग समान थे। चार लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आधा दर्जन लोग अभी भी भर्ती है। मृत लोगो में सुभाष गुप्ता (55) निवासी हिम्मतनगर, रमाकांत (70) निवासी भिखारीपुर, मस्तराम गौतम (63) निवासी चवरिया, रायसहाब निषाद (65) निवासी प्यारेपुर शामिल हैं। ये चारों लोग गुरुवार की शाम करीब पांच बजे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज आए। डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। बीती रात भी दो लोगों की मौत हो गई। जिसमे नन्हेलाल गौड़ (75) निवासी कुंदहा, चंपा (60) पत्नी तुषाराम निवासी सराय बिका की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मरीज भर्ती भी है। सोना देवी (80) पत्नी मोहनलाल निवासी अरुवा, राधे मोहन दुबे (83) निवासी दहेंव, कलावती देवी (97) निवासी सुल्तानपुर, लकी देवी (90) निवासी शिवरिहा, अंजली (22) पुत्री अजीत तिवारी बरपुर, रामसेवक सिंह (95) निवासी अद्दोपुर शामिल है। चिकित्साधीक्षक डा देवेंद्र पाल ने बताया कि सभी मरीज प्रथम दृष्टया हीट स्ट्रोक के लग रहे हैं। भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है।







No comments: