गांव सभा की जमीन पर लेखपाल करा रहा अवैध कब्जा
गुरूक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा शासन से की गई शिकायत
जौनपुर। बख्शा विकास खंड के मलिकानपुर गांव में लेखपाल और भू-प्रबंध समिति की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरूक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा गत दिवस शासन को शिकायत भी की गई और शासन द्वारा इसकी जांच बजरिए जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी सदर को सौंपी गई लेकिन परिणाम ले देकर ढाक के तीन पात जैसा ही रहा। अभी तक प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता इंद्रभान उपाध्याय का आरोप है कि हल्का लेखपाल शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा गांव की गाटा संख्या 418 बंजर, 420क तालाब व 419 गड्ढे के रूप में दर्ज है को गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से अवैध कब्जा करा कर निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत कई बार आईजीआरएस के तहत की गई लेकिन जांच अधिकारी द्वारा संबंधित लेखपाल से ही रिपोर्ट मांग ली जाती है और व भ्रमित एवं फ र्जी रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा दफा कर देता है। आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई है कि उक्त भूमि की पैमाईश कराते हुए अवैध कब्जा हटवाया जाये और भ्रष्ट लेखपाल के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाये।







No comments: