sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » जौनपुर:बारात में नर्तक से अभद्रता पर युवक को मारी गोली पुलिस तीन लोगों हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी।Don News Expess

 

बारात में नर्तक से अभद्रता पर युवक को मारी गोली

पुलिस तीन लोगों हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी


शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में शुक्रवार की रात आजमगढ़ जनपद से आई बारात के साथ डांस के दौरान नर्तक के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे युवकों से टोटा टाकी और विरोध जताने पर पूर्व प्रधान के पुत्र अमन को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल अमन को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र के बढ़ौना गांव में शुक्रवार की रात रामप्रसाद बिंद के घर उसकी बेटी सोनी की बारात आजमगढ़ से आई थी। द्वारचार से पहले बाराती डांस करते हुए रामप्रसाद के घर की तरफ जा रहे थे। बारात में शामिल नर्तन से कुछ युवक अभद्रता करने लगे, मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान पप्पू बिंद के पुत्र अमन (18) ने मनबढ़ों हरकत पर ऐतराज जताया तो वे आग बबूला हो गए। 

मनबढ़ युवक को भारत के बीच से खींचकर कुछ दूर ले गए, जहां एक ने असलहे से गोली चला दी। गोली अमन की जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज और चीख़-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां गिरकर ताड़प रहे घायल को उपचार के लिए शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply