sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » भाजपा का संकल्प मोदी जी की गारंटी के साथ देश के सामने है: धर्मपाल सिंह..Don News Express


 भाजपा का संकल्प मोदी जी की गारंटी के साथ देश के सामने है: धर्मपाल सिंह


यूपी में 80 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना है:धर्मपाल


कांग्रेस, सपा, बसपा का जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ाने का ऐजेंडा है:प्रदेश महामंत्री


जौनपुर।  20 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने शनिवार को जौनपुर में कहा कि  भाजपा का संकल्प मोदी जी की गारंटी के साथ देश के सामने है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस, सपा, बसपा का जातिवाद, परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ाने का ऐजेंडा है। वहीं दूसरी ओर विकसित भारत बनाने की, सबकी समृद्धि की मोदी जी की गारंटी है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब को सशक्त बनाने की मोदी जी की गारंटी के साथ जन-जन के बीच जन संवाद करना है। श्री धर्मपाल सिंह भाजपा जिला कार्यालय, जौनपुर में संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर विधानसभा प्रभारियों, संयोजकों, लोकसभा प्रभारियों तथा संचालन समिति के साथ मंत्रणा कर रहे थे। 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार और लक्ष्य अबकी बार 400 पार की पूर्णता के लिए मतदान पूर्ण होने तक जुटकर और डटकर काम करना है। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं का मंत्र हमें सतत क्रियाशील बनाते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है। मोदी जी के विकसित भारत का संकल्प वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूर्ण करेगा। भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक की आर्थिक व सामाजिक उन्नति निहित होगी। अपने सांस्कृतिक वैभव के साथ भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा और सामरिक महाशक्ति बनकर विश्व में शान्ति की स्थापना करेगा। 

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिए अबकी बार 400 पार और यूपी में 80 सीटें इसबार जीतकर श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना है। बूथ पर सम्पर्क, संगठन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों मे सहभागिता तथा प्रत्येक सौंपे गए कार्य को सर्वश्रेष्ठ करने की ललक हमें श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनाती है और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से श्रेष्ठ पार्टी बनती है जो प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ होती है। 

उन्होंने कहा कि बूथ समिति की मजबूत संरचना तथा सक्रियता संगठन की रणनीति को माइक्रोलेबल पर प्रभावी बनाती है। यही कारण है कि भाजपा का बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य है।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष अभी प्रत्याशी चयन तथा प्रत्याशी परिवर्तन के दौर में है। जबकि भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से घर-घर तक संवाद कायम किये हुए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए मतदान पूर्ण होने तक अपने कार्य क्षेत्र में डटे रहे। 

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वह सभी संकल्प पूर्ण हो रहे है, जिन संकल्पों के साथ हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनें थे। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूर्ण करने के लिए तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।  विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है। इसलिए झूठ, छल, प्रपंच से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। हमें सावधानी से विपक्ष के हर षडयंत्र को समाप्त करना है।

स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से 40 दिन मे लोकसभा को गति प्रदान करना है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।


धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अब समय कम है बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभाओं तक जाकर अपने कार्य करे, यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।


उक्त अवसर पर जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया राज्य सभा सांसद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह विधायक रमेश चंद्र मिश्र रमेश सिंह अमरनाथ यादव अशोक श्रीवास्तव पीयूष गुप्ता सुशील मिश्रा सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव संतोष सिंह सदीप सरोज राजू दादा धनंजय सिंह विनय सिंह राम सिंह मौर्य रामसूरत मौर्य  ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कपिल मुनी नागेश्वर पाण्डेय रवीश पाण्डेय संजय विश्वकर्मा ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय विनीत शुक्ला हरसू पाठक जीतेन्द्र सिंह पंकज सिंह प्रबुद्ध दुबे मेनका सिंह अखिल मिश्रा आशीष गुप्ता धर्मपाल कन्नौजिया अनिल गुप्ता रागिनी सिंह दिव्यांशु सिंह अजय सरोज मेराज हैदर विपिन सिंह विष्णु सिंह नंदलाल यादव विमला श्रीवास्तव अंबरीश धर द्वीवेदी सरस गौड़ संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply