बदमाशों का पीछा कर रही बहादुर बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत!
जौनपुर के बदलापुर-थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सरोखनपुर कस्बे में स्थित नविशा फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरा कर 100 रुपये कम पैसा देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश का पीछा कर रही बहादुर बेटी की ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के सलेखनपट्टी गाँव निवासी ईश्वरचंद्र यादव की करीब 20 वर्षीय बेटी रिमझिम यादव सरोखनपुर नविशा फिलिंग स्टेशन व पेट्रोल पंप पर वाहनों में पेट्रोल भरने का काम करती थी!गुरुवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे एक बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुचें युवकों ने अपनी बाइक में 197 रूपये के स्थान पर 297 रूपये का पेट्रोल भरवा लिया,यानि 100 रूपये कम देकर वह भागने लगा!जिसका पीछा करने के लिए बाइक से निकली महिला पेट्रोल पंपकर्मी रिमझिम यादव जैसे ही सरोखनपुर रामजानकी तिराहे के पास पहुचीं इसी दौरान सामने से आ रहा आटोरिक्शा और रिमझिम यादव की बाइक दोनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई! आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदत से घयल को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां डाक्टर ने जांच पड़ताल के बाद रिमझिम यादव को मृत्यु घोषित कर दिया,वही सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,उधर सूचना पर पहुचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है!







No comments: