sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जौनपुर इकाई की नई कमेटी का गठन संजय कुमार सिंह बने जिला प्रभारी, तामीर हसन शीबू पुनः चुने गए जिलाध्यक्ष


 राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद  जौनपुर इकाई की नई कमेटी का गठन  संजय कुमार सिंह बने जिला प्रभारी, तामीर हसन शीबू पुनः चुने गए जिलाध्यक्ष

जौनपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जौनपुर इकाई की नई कमेटी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा की सहमति से किया गया। गठन से पूर्व जिला अध्यक्ष तामीर हसन शीबू ने पूर्व कमेटी को भंग कर दिया था। नई टीम का विस्तार कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कमेटी में संजय कुमार सिंह को जिला प्रभारी और तामीर हसन शीबू को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा इजहार हुसैन और इम्तियाज अहमद सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महासचिव पद पर मनीष श्रीवास्तव, अनवर हुसैन और राहुल गुप्ता को मनोनीत किया गया है, जबकि जिला सचिव के रूप में रवि केसरी, सुजीत कुमार वर्मा और मोहम्मद हारुन को जगह मिली है। जिला विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी अमित तिवारी को दी गई है तथा आईटी सेल प्रभारी के रूप में मोहम्मद अल्ताफ की नियुक्ति हुई है।

नई कमेटी के गठन को लेकर जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि “पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि नई कमेटी जिले में संगठन को मजबूत करेगी और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।”

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply