sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पत्रकार व एलआईसी अभिकर्ता सुरेंद्र सिंह को मातृ शोक।

 पत्रकार व एलआईसी अभिकर्ता सुरेंद्र सिंह को मातृ शोक


--------------------------------------

जौनपुरl पत्रकार और एलआईसी अभिकर्ता सुरेंद्र सिंह की 93 वर्षीय माँ श्रीमती धर्मा देवी का निधन 29 अगस्त को रात्रि 11 बजे हो गयाl वह अरसे से उम्र जनित बीमारी से पीड़ित थींl उनका दाह संस्कार गोमती किनारे पिलकिछा पर किया गयाl अपने पीछे वह तीन पुत्र और एक पुत्री से भरापूरा परिवार छोड़ गई हैंl मुखाग्नि सबसे छोटे पुत्र पत्रकार सुरेंद्र सिंह ने दीl

श्रीमती धर्मा देवी जीवन के अंतिम समय अपने मूल निवास शाहगंज तहसील क्षेत्र  के छताईकला में रहती थीं, बीच में कभी कभी वह अपने छोटे पुत्र सुरेंद्र सिंह के शहर स्थित तारापुर कालोनी वाले आवास पर भी रहा करती थींl सुरेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के दशकों पुराने अभिकर्ता हैं और हाल के दिनों में उन्होंने तहलका संवाद से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा हैl

उन्हें हाई ब्लडप्रेशर के अलावा कोई खास बीमारी भी नहीं थी, इसके चलते वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं l वह निधन से एक दिन पूर्व खान पान छोड़ दी थीं l उनके पति का निधन 50 वर्ष की उम्र में हो गया था, तभी से वह अपने बच्चों की देखरेख अकेले करती रहींl

दाह संस्कार के दौरान राम कुमार सिंह, रामपाल सिंह, विनय कुमार सिंह, मिथिलेश प्रताप सिंह,सिद्धार्थ रघुवंशी,पाणिनि सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, घनश्याम रघुवंशी, राहुल सिंह, हाई कोर्ट  इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता अमर बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख इंद्रदेव यादव,सहित तमाम प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित रहेl गाँव छताईकला में शोक जताने वालों का तांता लगा हैl 

पत्रकार संगठन भारतीय डिजीटल मीडिया संघ के कैलाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह,सै. कमर हसनैन दीपू, अजीत सिंह टप्पू आदि ने भी शोक जताया हैl

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply