यूपी का क्रूर मेडिकल अपराध 2: ऐसे दफ़न हो गया एक गोलीकांड!
----------------------------------------
-पूर्वांचल के जौनपुर स्थित निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय पेशा सेक्स और पैसे की हवस रूपी गटर में लगा रहा है गोता, एक नर्सिंगहोम में डॉक्टर ने अपने ही कर्मचारी को इसलिए गोली मारी क्योंकि उसने अपनी नर्स पत्नी के साथ कथित चिकित्सक को आपत्तिजनक स्थिति में देख विरोध किया थाl
----------------------------------------
कैलाश सिंह-
विशेष संवाददाता
----------------------------------------
जौनपुर/लखनऊ, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l इस विशेष रपट को समझने के लिए पहली कड़ी में जमींदार की घोड़ी की नस्ल के जरिए हमने चिकित्सक के संस्कार को समझाने की कोशिश की थीl यानी प्रदेश भर में कुछ डॉक्टर 'धरती के भागवान का चोला उतार कर हवस के पुजारी' बन गए हैंl इनमें कुछ को महिला के शरीर की हवस है तो कुछ पैसों की खनक से खूंखार बन जाते हैंl यही कारण है कि जौनपुर में इस समय आयेदिन बवाल हो रहे हैं, लेकिन हमारी टीम ने जिस घटना की पड़ताल की है उसमें 'गोली तो चली लेकिन उसकी आवाज़ का दम घोंट दिया गया' यानी मामला पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुँचने पायाl
दरअसल यह घटना तीन महीने पूर्व की हैl जौनपुर रोडवेज (बस डिपो) से एक किलोमीटर के दायरे में एक निजी कथित चिकित्सक का बग़ैर मानक वाला नर्सिंगहोम हैl यहां मोटे डोनेशन से पढ़कर आया युवा डॉक्टर काफी दिलफेक हैl उसे यह गुण विरासत में मिला हैl इसी कथित गुण के चलते उसके पिता को कई बार भारी आर्थिक और सामाजिक क्षति उठानी पड़ी है, हालांकि उसके पास काफी अवैध और अकूत सम्पत्ति हैl
खैर, अब सुनिये असली कहानी- हुआ यह कि जिस निजी स्वास्थ्य कर्मी को गोली मारी गई थी उसकी नव विवाहिता वहीं नर्स हैl यूं तो नर्सों पर फिसलने के चलते शहर के कई डॉक्टरों का 'दाम्पत्य दरक' चुका है, उनका जिक्र अगली कड़ियों में मिलता रहेगा, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया 'जब सेक्स का तड़का लगने वाला था तभी नर्स के पति यानी स्वास्थ्य कर्मी ने छींक दिया' यानी उसने अपनी पत्नी से उस चिकित्सक द्वारा की जा रही छेड़खानी का विरोध कर दियाl इसके बाद हवस में अंधे डॉक्टर ने क्रोध में आकर उसे गोली मार दीl गोली चलते ही निजी अस्पताल कैंपस में हड़कम्प मच गयाl
इस घटना के बाद कहानी के सीन फ़िल्मी अंदाज़ में तेज़ी से बदलने लगेl कुछ खास दलालों के जरिए अफवाह को पंख लगाए गए कि गोरखपुर- प्रयागराज फोरलेन पर धमाका हुआ हैl दूसरी तरफ़ गोली से घायल कर्मी को एम्बुलेंस में लादकर उसी नर्स के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाया गया, वहां गोपनीय ढंग से इलाज कराया गयाl संयोग से गोली उसके शरीर के घातक अंग पर नहीं लगी थी, जिसे निकालने के बाद उसकी जान बच गईl जब उसे जौनपुर लाया गया तो उसे यहां स्पेशल बेड पर भर्ती करके स्वास्थ्य लाभ दिया गयाl
इस बीच उसके परिजनों, माता- पिता को घायल होने की जानकारी मिली तो वह मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें कई दिनों तक नहीं मिलने दिया गयाl तब उस युवा स्वास्थ्य कर्मी के रिश्तेदारी के एक पत्रकार की मध्यस्थता से वह अपने बच्चे से मिल सकेl मुलाकात में यह शर्त भी थी कि अस्पताल की तरफ़ से क्षतिपूर्ति दे दी जाएगी और नौकरी भी बहाल रखी जाएगी,लेकिन यह मामला पुलिस और कोर्ट तक नहीं जाना चाहिएl इस तरह चली गोली की आवाज का दम घोंट दिया गयाl,,,,,, क्रमशः
------------------------------
नर्सिंगहोम पर छापे के गुब्बारे की हवा दो मेडिकल दलालों के फोन ने निकाल दी: शीघ्र ही तहलका न्यूज नेटवर्क पर इन दलालों की खबर मिलेगीl एक सितम्बर को जेसीज के पास जिस निजी अस्पताल पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने छापा डालकर उसे सील किया था और कथित चिकित्सक फ़रार था, दरअसल वह भागकर एक डॉक्टर किंतु माननीय और एक सत्ताधारी दल के नेता का बाप जो मेडिकल का दलाल और भू- माफिया हैl दोनों का फोन आते ही स्वास्थ्य प्रशासन शिथिल पड़ गयाl पूरी रिपोर्ट शीघ्र,,,,,,,,,,,, l







No comments: