*लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस*
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा झंडा रोहण का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज, जौनपुर पर संपन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष डा राजेश मौर्या ने ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि अनेकों कुर्बानियां के बाद हमें यह आजादी प्राप्त हुई है।शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य है कि स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद बलिदानियों से प्रेरणा लेकर हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। सभा को प्रधानाचार्या, रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता, संजीव गुप्ता, नवीन मिश्रा गौरव श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। क्लब की तरफ से बच्चों को टिफिन, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव खुशबू गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चीफ डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता, जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह, डा रश्मि मौर्या, धीरज गुप्ता,वीरेंद्र सिंह, संतोष साहू, धनंजय पाठक,गणेश गुप्ता, संजय साहू, अजय श्रीवास्तव, शिवकुमार साहू, मंगला साहू, अनुराग सिंह,दिनेश जायसवाल,मनोज जायसवाल, सोनिया जायसवाल, निमित्त रावत व विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। धन्यवाद व आभार कार्यक्रम संयोजक राजेश साहू व सुनील जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापित किया गया।







No comments: