sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » गोल्ड माफिया का कारनामा: 'कैरेट से कैरम' खेलता है यह डायनासोर! Don News Express

 गोल्ड माफिया का कारनामा: 'कैरेट से कैरम' खेलता है यह डायनासोर! 


--------------------------------------

-चर्चा को लगे पंख: मीडिया ट्रायल रोकने और जौनपुर पुलिस को अपने शीशे में न उतार पाने के बाद कीर्तिकुंज का मालिक गोल्ड माफिया अब प्रदेश की राजधानी में बैठे कथित बड़े नौकरशाहों से अपने रसूख के इस्तेमाल में जुटाl

----------------------------------------

कैलाश सिंह-

----------------------------------------

जौनपुर/ लखनऊ, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l जून महीने के इसी हफ़्ते में ज्वेलरी बिक्री में धोख़ाधड़ी और बाउंसरों के जरिए धमकाने वाले कीर्तिकुंज के मालिक और सेल्समैन के खिलाफ हुआ मुकदमा दिलचस्प मोड़ लेने लगा हैl जौनपुर शहर कोतवाल से लेकर एसपी तक को मैनेज करने में नाकाम गोल्ड माफिया अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैठे अपने रसूख वाले नौकरशाहों के जरिए इस मामले को रफादफा कराने को दौड़ रहा हैl इसके लिए वह कोई भी कीमत खर्चने को तैयार है, क्योंकि इस घटना से उसके धंधे के भरोसे की धज्जी उड़ रही हैl इस चर्चा को खासकर पूर्वांचल की सर्राफा मण्डी में पंख लगे हुए हैंl 

विदित हो कि जौनपुर के कुल्हनामऊ कलीचाबाद निवासी हिमांशु मिश्र ने कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के यहां से चार लाख 64 हजार से अधिक मूल्य पर बीते फरवरी माह में बच्चों की शादी के मद्देनजर हार खरीदा थाl जांच में उस हार का एचयूआईडी नम्बर और हॉलमार्क 'वाली' का निकलाl वापसी की बात पर पीड़ित हिमांशु मिश्र को बाउंसरों के जरिए धक्के मारकर भगाया गया तो वह सीधे शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र के सामने तहरीर लेकर खड़े हो गएl एफआईआर न लिखे जाने के विविध दबाव को दर किनार करते हुए कोतवाल ने पीड़ित का ही पक्ष लियाl 

एसपी डॉ कौस्तुभ ने मामला गंभीर देख विवेचक बदल दियाl इस घटना के बाद से तमाम ग्राहक अपने खरीदे गए जेवर भी टंच कराने शुरू कर दिये हैंl लोगों को गिफ्ट हैम्पर के जरिए लुभाने वाले इस गोल्ड माफिया के कारनामे सरेआम होने लगे हैंl छोटे सर्राफा व्यापारी भी कानून की गिरफ्त में इस डायनासोर के फंसने से आंतरिक रूप से तो खुश हैं लेकिन उपरी मन और संगठन से प्रतिबद्धता के चलते उसके साथ नज़र आते हैंl  ऐसा इसलिए है, क्योंकि बाज़ार मूल्य से सस्ता माल बेचकर यह ग्राहकों को अपनी तरफ खींच लेता है, ऐसे में छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो जाता हैl इनमें जो उसकी राह पर चलते हुए नकली या या कम गुणवत्ता वाले जेवर बेचने लगते हैं तो वह गोल्ड माफिया गिरोह के खास मेंबर हो जाते हैं, इनकी संख्या भी बढ़ने लगी हैl

कैरेट में यह बड़ी बारीकी से खेलता है,जैसे पुराने जेवर ग्राहकों से खरीदता है तो जीएसटी व मेकिंग चार्ज भी काट लेता है, लेकिन उसे साफ करके जब बेचता है तो यह वसूली नकली रसीद देकर भी कर लेता है, इस तरह राजस्व को तगड़ी चोट देता हैl कैरेट के मामले में यह ग्राहकों से कैरम की गोटी सरीखे खेलता हैl बानगी के तौर पर यह 14 कैरेट का जेवर देकर उसपर 18 और 22 कैरेट की मुहर लगाता हैl बाकी अगली कड़ी में,,,,,,,,, क्रमशः

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply