sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अहिल्याबाई ने सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया:गिरिशचन्द्र यादव। Don News Express

 जौनपुर। आज भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा पुर्वांचल विश्विद्यालय के महंत अवैद्यनाथ, संगोष्ठी भवन में लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई हॉल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान तहत आयोजित संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

   संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष शुक्ला जी व खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी रहे और विशिष्ट अतिथि के नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या जी व करंजाकला ब्लॉक की श्रीमती पूनम यादव जी रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंचाशीन अतिथियों द्वारा लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी प्रतिमा पर पुष्पांजली व दीप प्रज्वलित करके के किया गया। 

        

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला  ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्षमय रहा है , अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गाँव में हुआ था, उनका विवाह 10-12 वर्ष की आयु में मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ था. बाद में, खंडेराव की मृत्यु हो गई और अहिल्याबाई विधवा हो गईं, अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र में होलकर राजवंश का शासन किया , उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया और अपने क्षेत्र में न्याय और शांति स्थापित की , अहिल्याबाई ने कई मंदिरों, घाटों, कुओं और तालाबों का निर्माण करवाया, विशेष रूप से गंगा नदी के तटों पर निर्माण कराया।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार  गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की, जिससे उन्हें एक महान परोपकारी शासिका के रूप में जाना जाता है, उन्होंने हिंदू मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों का संरक्षण किया, जिससे उन्हें एक धार्मिक शासिका के रूप में जाना जाता है ।

    पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह  ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

 कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल  ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

   कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा 


ने किया।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, श्याममोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, डा रामसूरत मौर्या, सारिका सोनी, उपेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, प्रशांत सिंह दीपक, डॉ कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, श्यामबाबू यादव, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, शरद सिंह, मदन सोनी, नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, बसन्त प्रजापति , कृष्णकुमार जायसवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, सचिन पांडेय व संजय पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply