डॉ. इरफान खान ने बुजुर्ग महिला की जिंदगी में लायी नई रौशनी
घुटने का किया सफल प्रत्यारोपण
आर्थोपेडिक क्लब ने की सराहना
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित किज हॉस्पिटल के निदेशक आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. इरफान खान ने एक बुजुर्ग महिला के घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर उसकी जिंदगी में रौशनी ला दी। अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नूरजहां बीते 4 वर्षों से चारकोट नी नाम की घुटना गला देने वाली दुर्लभ बीमारी से ग्रसित थी जो 10 लाख लोगों में से किसी एक को यह बीमारी हो जाती है। नूरजहां के परिजनों ने कई बड़े आर्थोपेडिक सर्जनों को दिखाया लेकिन किसी ने भी जल्द ठीक होने का भरोसा नहीं दिया। आखिरकार किसी ने डॉ. इरफान खान के बारे में बताया जिन्होंने विगत 2 वर्षों में कई ऐसे बड़े ऑपरेशन कर लोगों को न सिर्फ पैरों पर चलाया बल्कि उनके परिजनों में खुशियां भर दी। डॉ. इरफान खान ने आखिरकार नूरजहां की सारी रिपोर्ट देखने के बाद ऑपरेशन की तैयारी शुरू की और दिल्ली से ऑपरेशन के लिए काफी सामान मंगवाया और इसका सफल ऑपरेशन कर नूरजहां को न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ा किया बल्कि उनकी व परिजनों की जिंदगी खुशियों से भर दी। डॉ. इरफान खान ने बताया कि इस बीमारी का नाम चारकोट नी आर्थोपैथी है जो काफी खतरनाक होती है और मरीज को पैरों पर खड़े होने से रोक देती है। ऐसे में इसका ऑपरेशन करना जरूरी होता है। डॉ. इरफान खान ने बताया कि नूरजहां के घुटने का सफल प्रत्यारोपण होने के बाद जौनपुर आर्थोपेडिक क्लब ने भी शुभकामनाएं दी है।









No comments: