sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अगले माह सेवा कार्य की योजना तैयार:धर्मेंद्रप्रसाद गुप्ता, लायंस क्लब गोमती के गौरव बनाए गए सेवा सप्ताह चेयरपर्सन।Don News Express

 अगले माह सेवा कार्य की योजना तैयार:धर्मेंद्रप्रसाद गुप्ता, लायंस क्लब गोमती के गौरव बनाए गए सेवा सप्ताह चेयरपर्सन


लायंस क्लब जौनपुर गोमती की साधारण सभा की बैठक नगर के एक प्लाजा की  मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के पश्चात आगामी माह में होने वाले सेवा कार्यों एवं सेवा सप्ताह आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने आगामी माह में होने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा सदन में रखी। जिसमें आवश्यक संशोधन के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। आगामी माह में होने वाले लायंस सेवा सप्ताह के लिए गौरव श्रीवास्तव जी को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। बैठक में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  मनीष गुप्ता जी को श्री दुर्गा पूजा महासमिति का महासचिव मनोनीत होने तथा क्लब का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में वरिष्ठ सदस्यों द्वारा क्लब हित एवं सेवा कार्यों से संबंधित अनेक सुझाव सदन में रखे गए। कार्यकारिणी द्वारा उपरोक्त सुझावों को अपने एजेंडा में शामिल करने तथा आगे के कार्यक्रमों में लागू करने का निर्णय लिया गया। 
बैठक में जोन चेयरपर्सन  धीरज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय पाठक, चार्टर अध्यक्ष  डॉ जी. सी.सिंह, चार्टर सदस्य  संजीव गुप्ता, दीपक चिटकारिया, अरविंद बैंकर, डॉ राजेश मौर्या, सुधा मौर्या, प्रतिमा गुप्ता,  वीरेंद्र सिंह, ऋषि देव साहू,संतोष साहू, अनिल अग्रहरि, डॉ सरला गुप्ता, माया गुप्ता, अनिल कुमार पांडे, अजय श्रीवास्तव, दिनेश  जायसवाल, सुबोध बरनवाल, सुनील कश्यप, मिथिलेश मिश्रा,  मो.तौफीक आदि सदस्यों के गरिमामई उपस्थिति रहे। बैठक का संचालन गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। धन्यवाद वह आभार कोषाध्यक्ष ला रश्मि मौर्या द्वारा ज्ञापित किया गया।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply