*लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने लगवाया फ्री हिमोग्लोबिन चेक अप कैंप*
लायंस क्लब जौनपुर गोमती के इस सत्र परमानेंट प्रोजेक्ट *प्रत्येक माह, फ्री ओपीडी* के तहत इस माह *फ्री हीमोग्लोबिन चेकअप कैंप* का आयोजन प्रियांशु डेंटल और मेटरनिटी हॉस्पिटल रसूलाबाद, जौनपुर पर किया गया। शिविर में 95 लोगों ने अपना हीमोग्लोबिन जांच करवाया।
अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने शिविर में आए लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आए हुए लोगों को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोन चेयरपर्सन धीरज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय पाठक, अनिल कुमार पांडे, देवेश गुप्ता, संतोष साहू, डॉ रश्मि मौर्या, गौरव श्रीवास्तव,सुबोध बरनवाल,दिनेश जायसवाल, ऋषि देव साहू,सुधीर साहू, माया गुप्ता,अजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में आए हुए लोगों का धन्यवाद हुआ आभार डॉ राजेश मौर्या द्वारा किया गया। जांच शिविर में मनीष सिंह जी का विशेष सहयोग रहा।







No comments: