sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पूर्वांचल में जौनपुर को मिला पहला 'एफएनबी आर्थोप्लास्टी' सर्जन।Don News Express

 पूर्वांचल में जौनपुर को मिला पहला 'एफएनबी आर्थोप्लास्टी' सर्जन


----------------------------------------

-मैक्स दिल्ली की तर्ज पर सुविधाओं वाला जौनपुर शहर के रुहटा में शिव सहाय सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का उद्घाटन 9 सितम्बर को प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री ए के शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मन्त्री राजा मयंकेश्वर सिंह ने जिले की सभी राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से कियाl

----------------------------------------

-कैलाश सिंह

राजनीतिक संपादक

जौनपुर/वाराणसी, (तहलका विशेष)l वाराणसी से लेकर गोरखपुर, प्रयागराज के आसपास के दर्जनों जिलों के समूचे पूर्वांचल को पहला 'एफएनबी आर्थोप्लास्टी' सर्जन डॉ उत्तम सिंह के रूप में जौनपुर को मिल गया है l साथ में सर्जन की पत्नी डॉ मनीषा सिंह नेत्र विशेषज्ञ के तौर पर मिली हैं l दोनों चिकित्सकों को इनके पिता प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार सिंह ने मैक्स दिल्ली की तर्ज पर सुविधाओं वाला सुसज्जित अस्पताल इन्हें तोहफे में पांच पीढी पूर्व की विरासत 'शिव सहाय सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के रूप में सौंपा है l  

दरअसल अस्पताल का नाम अपने 'पर दादा' यानी चार पीढी पूर्व शिव सहाय सिंह पूर्वांचल ही नहीं, प्रदेश के जाने माने वैद्य हुआ करते थे जो पीपल और शहद जैसी जड़ी- बूटी से लोगों को मियादी बुखार जिसे अब टाईफाइड कहा जाता है, उसे ठीक कर दिया करते थे, उस दौर के तमाम असाध्य रोगों के उपचार में इन्हें महारत हासिल थी l उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हुए डॉ विनोद कुमार सिंह ने अपने बाल रोग अस्पताल का नाम, शिव सहाय चिकित्सालय को चला रहे हैं l

डॉ उत्तम सिंह ने केजीएमसी से एमबीबीएस, सवाई मानसिंह जयपुर से मास्टर डिग्री हासिल की और एफएनबी आर्थोप्लास्टी की विशेषज्ञता गंगा अस्पताल कोयम्बटूर से प्राप्त करने के बाद मैक्स अस्पताल दिल्ली में जोड़ प्रत्यारोपण जैसे कुल्हा, घुटना आदि के करीब 1000 मरीजों को उनके पैरों पर खड़ा कर दियाl हालांकि वहाँ के अस्पताल में जौनपुर व पूर्वांचल के तमाम मरीजों को इन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से खर्च में रियायत भी दी लेकिन अब जिले समेत पूर्वांचल के मरीजों को देश की राजधानी नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें वह सुविधाएं यहीं मिलेंगी और खर्च भी कम करना पड़ेगा l

नेत्र विशेषज्ञ डॉ मनीषा सिंह ने भी केजीएमसी से एमबीबीएस करने के बाद 'एमएस' सवाई मानसिंह जयपुर, फेको विधि की विषज्ञता अरविंद संस्थान कोयम्बटूर से हासिल करने के बाद फेलोशिप इंदिरागांधी इंस्टीच्यूट लखनऊ से किया l यहाँ इन्होंने सैकड़ों मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करके रोशनी प्रदान की l

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply