हर क्षेत्र की महान विभूतियों ने जूनियर हैरी 'ऋषि रघुवंशी' को पहले जन्मदिन पर दिया ढेरों आशीर्वाद
-------------------------------------------------------
दिन: गुरुवार, तारीख:22 अगस्त 2024, स्थान: होटल उत्सव मोटेल का सभागार, कार्यक्रम सिद्धार्थ- रिचा के प्रथम पुत्र और मेरे लिटिल फ्रेंड जूनियर हैरी- ऋषि रघुवंशी का पहला सालाना जन्मदिन का जलसाl तस्वीरों में गोल मेज पर बैठी जौनपुर जनपद, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की महान विभूतियों ने ऋषि को बधाई के साथ आशीर्वाद दिया l विभूतियों में राजनीति के तीन पुरोधा में कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह सहकारी बैंक के 14 वीं बार चेयरमैन हैं, पूर्व एमएलसी और प्रदेश के विभिन्न आयोगों के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री सिंह ने पार्टी संगठनों में रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी अहम भूमिका निभाई है l इनकी सबसे बड़ी खूबी है सहजताl यह तीन दशक पूर्व से जिले व प्रदेश में पॉवर के केन्द्र में रहते हुए आम आदमी से खास की तरह मिलते हैं, किसी के काम के लिए यह बिचौलिया नहीं पालते हैं l
इसी तरह के उम्दा राजनीतिज्ञ हैं भाजपा के पूर्व सांसद व एमएलसी विधान परिषद में नेता रहे विद्या सागर सोनकरl इनकी खासियत है यह दलित राजनीति में प्रदेश के केंद्र विंदु हैं लेकिन दलित से अधिक इनकी पैठ अगड़ों, पिछड़ों में हैl सांसद, विधायक निधि का उपयोग इन्होंने समान भाव से बगैर कमीशन लिए यह सबके लिए करते आये हैं l पैसे और पद की हवस इन्हें नहीं छू सकी हैl पॉवर रहे या न रहे यह हमेशा सर्व सुलभ होते हैं l
तीसरी हस्ती हैं भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह जो राजनीति में ईमानदारी के क्षितिज हैं l यह दूसरों के लिए उदाहरण बनते हैंl देश में आपात काल के दौरान इन्होंने जेल की सजा भी भुगती है l इनके जीवनकाल में राजनीतिक खोट छात्र राजनीति से ही कभी नहीं लगीl बेईमानी इनके लिए नहीं बनी है l अटल, आडवाणी जी के प्रिय युवा नेता रहे सुरेंद्र जी संघ व भाजपा की विचारधारा से ओतप्रोत होते हुए भी यह हमेशा से कबीरपंथी जीवन जीते आए हैंl इसी तरह वशिष्ठ नारायण सिंह पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चंद्र शेखर जी के साथ उनकी पार्टी में भी रहते हुए कभी पद नहीं लिए, जबकि इन्हें कई बार ऑफर मिला l इन्होंने अपनी पहचान को समाजवादी चिंतक के रूप में बनाई और उसे स्तम्भ के रूप में ढाल दिया l टी डी पीजी कॉलेज में शिक्षक एव्ं राजनीति में कदम रख चुकीं श्रीमती चित्रलेखा सिंह जिले में उभरता नाम व चेहरा बन चुकी हैं l इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील विक्रम सिंह साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, यह हालिया उपन्यास 'ताजमहल के आँसू' समेत आधा दर्जन उपन्यास लिखकर साहित्य को समृद्ध बनाने में जुटे हैं l
बाकी विभूतियों में चिकित्सा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम बनाकर अवकाश ग्रहण कर चुके डॉ बीबी सिंह नवाब हैं जो नाम के मुताबिक आज भी लैंड लार्ड हैं और समाजसेवा संघ की विचार धारा के अनुसार करते हैंl प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह वैसे तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह हैं लेकिन संघ की विचार धारा से बढ़कर निजी जीवन में हर वर्ग के गरीबों की सहायता साइलेंट रहकर करते आ रहे हैं, यह प्रचार, प्रसार से खुद को दूर रखते हैं, शायद इसी कारण इनके दोनों बेटे अच्छी मेरिट लाकर बिना डोनेशन के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं l
शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों में शिक्षक नेता रमेश सिंह को पूरा प्रदेश जनता है l पूर्व प्राचार्य व शिक्षक प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रिंसिपल व समाजसेवी जंगबहादुर सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ सुभाष चंद्र सिंह एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो. हरेंद्र सिंह आज भी समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं l सर्वोदय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व वर्तमान प्रबन्धक अनिल उपाध्याय जी शिक्षा जगत में बेहतरीन उदाहरण बने हैं l वह अपने निजी बालिका विद्यालय में सैकड़ों गरीब छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं, इतना ही नहीं, उनके विद्यालय में 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम लड़कियाँ शिक्षा ग्रहण कर रही हैं l मेरे परिवार की डॉ सुधा सिंह राज डिग्री कॉलेज में अहम भूमिका में हैं l अवकाश प्राप्त अधिकारियों में एडीएम रहे अनिल कुमार सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार केदार नाथ सिंह समाज सेवा की भूमिका में हैं l शिक्षण कार्य में लगे पंकज सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं रिटायर्ड शिक्षक अशोक कुमार सिंह, बिन्दू सिंह, और छोटा भाई उमेश सिंह, पूर्वांचल विवि के विधि संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर राजन तिवारी की मौजूदगी अहम रहीl
जनपद के बड़े उद्यमियों में शुमार प्रदीप सिंह पेट्रोलियम के अलावा शिक्षा क्षेत्र में नील दीप एकेडमी के जरिये गरीबों को मुफ्त शिक्षा देकर समाजसेवा में अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं l उद्यमी विकेश उपाध्याय अपने पिता स्व. डॉ काशी नाथ उपाध्याय की स्वास्थ्य सेवा को विरासत मानकर और अपने दादा की कांग्रेस की राजनीतिक विरासत भी सम्भाले हैं l मेरे भाई जितेंद्र कुमार सिंह वराणसी में बड़े रीयल इस्टेट कारोबारी हैं l बड़े भाई भानु प्रताप सिंह भाजपा की विचारधारा रखते हुए पार्टी के कार्य में लगे हैंl ब्लॉक डोभी के भाजपा नेता व बरामनपुर के प्रधान संजय सिंह ने अपने ऐतिहासिक गाँव को आधुनिक बनाकर जिले का रोल मॉडल बनाने में लगे हैं, भीमपुर के प्रधान संतोष कुमार इनकी कार्यशैली को अपना रहे हैं, अन्य गावों में भी इनका अनुसरण हो रहा हैl
इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार रिटायर्ड ब्यूरो चीफ राजेंद्र सिंह, सिराज ए हिंद न्यूज पोर्टल के संस्थापक सम्पादक राजेश श्रीवास्तव, 'आज़ तक' के राजकुमार सिंह, दैनिक जागरण के अखिलेश सिंह, जी न्यूज के अजीत सिंह, राष्ट्रीय सहारा के हिम्मत बहादुर सिंह व मनोज उपाध्याय , ज्योतिषविद उमेश श्रीवास्तव समेत सभी विभूतियों ने मिलकर मेरे नन्हें दोस्त जूनियर हैरी- ऋषि रघुवंशी को ढेरों आशीर्वाद दिया l मेरी तरफ़ से सभी का आभार......








No comments: