नई गंज जौनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हरिनाथ यादव (M.B.B.S.,M.D. न्यूरो साईक्याट्री BHU) ने आज दिनांक 30/07/2024 को हॉस्पिटल की छठी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल में उपस्थित मरीजों ,सम्मानित जनों व अपने स्टाफ के साथ केक काटकर वर्षगांठ को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । इस शुभ अवसर पर डॉक्टर साहब द्वारा मरीजों व समस्त स्टाफ को केक खिलाकर तथा उन सब को एक एक घड़ी देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया साथ ही डॉक्टर हरिनाथ यादव जी द्वारा इस अवसर पर गरीब मरीजों का निःशुल्क परामर्श करने का पुनीत कार्य किया गया। इस पावन अवसर पर प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ के सम्मानित पदाधिकारी आदरणीय सुशील उपाध्याय जी,अनिल यादव जी , उमेश मिश्र जी, रायसहब यादव जी, केशव प्रसाद सिंह जी, चंद्र प्रकाश मिश्र जी, विजय प्रकाश यादव जी, गौरव यादव जी, उमा नाथ यादव जी आदरणीय शिक्षक साथी श्री राधेश्याम यादव जी, दिनेश कुमार मिश्र जी, पुष्यमित्र दुबे जी, लाल साहब यादव जी, समर बहादुर यादव जी, सुजीत सिंह जी, रामसिंह यादव जी क्षेत्र के सम्मानित श्री कमलेश यादव जी, डॉक्टर सुशील यादव जी श्री अजीत यादव जी व सम्मानित क्षेत्रीय लोग व सम्मानित समाचार पत्र के आदरणीय पत्रकार उपस्थित रहे। डॉक्टर हरिनाथ यादव एवं श्रीमती प्रतिमा यादव द्वारा हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को वस्त्र , मिठाई एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया







No comments: