sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » आमारी के जुलूस में अंजुमन ने पढ़े नौहे, किया मातम।Don News Express




 आमारी के जुलूस में अंजुमन ने पढ़े नौहे, किया मातम।


।            19 मोहर्रम को इमामबाड़ा कल्लू में हुई मजलिस।।।                      जौनपुर नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में शुक्रवार की देर रात्रि अंजुमन जाफरी के नेतृत्व में 19 मोहर्रम का जुलूस -ए- आमारी अलम  ताबूत व ज़ुल्जन्हा निकाल कर कर्बला के शहीदों को पुरसा दिया गया। इससे पूर्व सोज़खानी  गौहर अली ज़ैदी व उनके हमनवा ने किया।पेशखानी एहतेशाम व मेहदी शिराज़ी ने किया,मर्सियाखानी व संचालन मेंहदी रज़ा एडवोकेट ने किया। मजलिस को खेताब करते हुए  मौलाना सैय्यद मोहम्मद आबिद रिज़वी फतेहपुर ने कहा कि से दस मोहरम को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन वह उनके साथियों की शहादत के बाद पूरे परिवार को यजीदी  फौजियों ने कैदी बनाकर कर्बला से ऊँट  पर बैठकर कूफ़े   की गलियों से होते हुए मक्का मदीना लाया गया था। इस दौरान उन पर जुल्म  इतने ढाए गए थे  कि रास्ते में कई लोगों को शहादत हो गई थी ।आज हम सब लोग उन्ही की याद में यह जुलूस निकाल रहे है ।डॉ क़मर अब्बास ने तकरीर के ज़रिए सभी आमारियो का तआरुफ़ कराया व अंजुमन जाफरी ने नौहा व मातम कर नज़राने अकीदत पेश किया।आयोजक सकलैन अहमद खां "बल्लन"  अध्यक्ष सैय्यद अब्बास हैदर फ़हद,तहसीन शाहिद सभासद ने सभी का आभार प्रकट किया।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply