sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » प्राकृतिक आपदा से जीवन बचाने में वृक्ष की भूमिका अहम:धनंजय।Don News Express


 प्राकृतिक आपदा से जीवन बचाने में वृक्ष की भूमिका अहम:धनंजय


ब्लॉक प्रमुख केडी सिंह व भाजपा नेता संजय सिंह के सौजन्य से डोभी के दर्जनों गांवों में हुआ पौधरोपण का शुभारम्भ

डोभी, जौनपुर l जनपद के डोभी ब्लॉक के दर्जनों गांवों में सावन के पहले सोमवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पौधरोपण का शुभारम्भ किया l इस दौरान बरमानपुर के सोनाहवाँ पोखरा के हनुमान गढ़ी परिसर में समारोह का आयोजन हुआ l पूर्व सांसद ने कहा कि वृक्ष आम जनजीवन को प्राकृतिक आपदा से बचाने में अहम भूमिका निभाता है l

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता व बरमानपुर के प्रधान संजय सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जनपद भर में 19 से 25 जुलाई तक पौधरोरोपण अभियान शुरू किया है l बरमानपुर में पीपल, बरगद, पाकर, जामुन व तमाम शोभकारी पौधों का रोपण किया गया l ब्लॉक प्रमुख केडी सिंह के सहयोग से दर्जनों गावों मे हजारों पौधों का रोपण शुरू हुआ l 

इस कार्यक्रम पूर्व सरपंच कपिलदेव सिंह, भानु प्रताप सिंह,  प्राचार्य डॉ भीम सिंह, सुनील सिंह, भाजपा नेता व चिकित्सक डॉ नरसिंह बहादुर सिंह, जय सिंह, प्रताप सिंह, राम भुवन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे l

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply