sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » लायंस क्लब गोमती ने डॉक्टर्स डे 21 चिकित्सकों को किया सम्मानित




 लायंस क्लब गोमती ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

◆ ज़िले के 21डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित

◆ लायंस क्लब गोमती अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने ओपचारिक रूप से कार्यकम की शुरुआत की

▫️ सचिव नवीन मिश्रा ने कहा इस पृथ्वी पर डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप हैं।

◆ मुख्य अतिथि के रूप में डॉo महेन्द्र कुमार गुप्ता (सीएमएस) जिला महिला अस्पताल उपस्थित रहें।

    लायंस क्लब गोमती द्वारा  सोमवार की रात्रि नगर के एक होटल में किए गए आयोजन में मुख्य अतिथि डॉक्टर महेन्द्र कुमार गुप्ता सीएमएस ज़िला महिला अस्पताल द्वारा  ज़िले के डॉक्टर्स को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

   विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन डॉक्टर अर्पणधर दुबे की उपस्थिति ने भी कार्यकम में नई ऊर्जा का संचार किया और   डॉक्टर्स डे पर प्रकाश डालते हुए कहा देश में डॉक्टर्स डे को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था, तभी से हर साल 1 जुलाई को यह मनाया जाता है। यह बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी सी रॉय के सम्मान में मनाने का फैसला लिया गया। बी सी रॉय एक स्वतंत्रता सेनानी थे। बी सी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से नवाजा गया था। डॉक्टर्स डे क्योंकि बी सी रॉय के सम्मान में मनाया जाता है इसलिए यह खास दिन बी सी रॉय के जन्मतिथि के दिन मनाया जाता है। बी सी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को हुआ था।  1 जुलाई डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।

   मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार गुप्ता सीएमएस ने अपने उद्बोधन में  डॉक्टर बी सी राय के द्वारा किए गए नेक कार्यों के बारे में बताया । 

   कार्यक्रम का सफल संचालन  नवीन मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष  धनंजय पाठक, जोन चेयर पर्सन धीरज गुप्ता, पूर्व सचिव गौरव श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष सुधा मौर्या, पूर्व अध्यक्ष देवेश गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ जयेश सिंह, डॉ बिना त्रिपाठी, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ विपिन सिंह, डॉ राम अवध यादव, शकुंतला यादव , डॉ राजेश मौर्या, डॉ रश्मि मौर्या, डॉ जीसी सिंह, डॉ सुलोचना सिंह, डॉ नरेन्द्र कुमार यादव , डाक्टर पूजा यादव, डाक्टर विवेक श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रियंका श्रीवास्तव, डाक्टर स्नेहा सिंह, डॉक्टर रीना प्रसाद, डॉक्टर कमलेश जायसवाल को सम्मानित किया गया।। मंडल सचिव मनीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply