sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पूर्व IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने दिया झटका पुनः नौकरी वापस करने पर लगाई रोक।Don News Express


  IAS Abhishek Singh: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के IAS अभिषेक सिंह के नौकरी में दोबारा आना चाह रहे हैं, लेकिन योगी सरकार ने उनके प्रयास पर ब्रेक लगा दिया है. लखनऊ जौनपुर जिले के रहने वाले 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और राजनीति में उतरने की तैयारी में थे, लेकिन बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर नौकरी में दोबारा आने के प्रयास पर योगी सरकार ने रोक लगा दिया है. 


अभिषेक सिंह अखिलेश सरकार में कानपुर मामले में चर्चित आईएएस रही दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं. अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई फिल्मों में रोल भी निभा चुके हैं.

अभिषेक सिंह को किया गया था निलंबित 

योगी सरकार ने बिना छुट्टी गायब रहने के आरोप में आईएएस अभिषेक सिंह को 2023 में निलंबित कर दिया था. अभिषेक सिंह इससे पहले अक्टूबर 2014 में भी निलंबित रह चुके हैं. निलंबन के दौरान अभिषेक राजस्व परिषद से संबंद्ध रहे थे. 

साल 2011 के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल राजनीतिक करियर को लेकर नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह फिर से नौकरी पर वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन योगी सरकार की तरफ से उनके पुनः वापसी के प्रार्थना पत्र रोक लगा दिया गया है. 

रामनगरी के लिए शुरू की थी निशुल्क बस सेवा 

लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ था. इस दौरान अभिषेक सिंह ने जौनपुर के लोगों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की थी, जो उन्हें रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या लेकर गई थी. राम मंदिर दर्शन के बाद उन्हें जौनपुर वापस भी छोड़ा गया था. चर्चा इस बात की भी है थी कि अभिषेक सिंह 2024 लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं. बीजेपी के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की बातें हो रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनकी पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिला. ऐसे में अब वह एक बार फिर से अधिकारी का कमान संभालना चाह रहे हैं.

पिछले साल अक्टूबर में अभिषेक सिंह अपने इस्तीफे को लेकर चर्चाओं में आए थे. उनका इस्तीफा कबूल कर लिया गया था. फिर सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम में काम किया. अभिषेक सिंह को एक्टिंग का भी काफी शौक था इसलिए साल 2020 में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा. सिंगर B Prak के गाने 'दिल तोड़ के' में उन्होंने काम किया. फिर जुबिन नौटियाल की एल्बम 'तुझे भूलना तो चाहा' में भी काम किया. इसके बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में वह नजर आए. एक शॉर्ट मूवी 'चार पंद्रह' की और पिछले साल मार्च में उन्होंने गीतकार जानी और सिंगर हार्डी संधू के गाने 'याद आती है' में अपने जलवे बिखेरे. फिलहाल इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आगे उनका करियर प्रशासनिक अधिकारी का तो नहीं रहेगा पर वह फिल्मी दुनिया में अपना भाग्य आज़माते रहेंगे।उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल इस समय  यूपी के बाँदा जिले की डीएम पद पर तैनात है


«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply