sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » पहली ही अग्नि परीक्षा में पास हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य।Don News Express


 पहली ही अग्नि परीक्षा में पास हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य

जिले की दोनों लोकसभा सीट पर लहराया जीत का परचम

अपने बूथ पर भी दिलाई जीत, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

जौनपुर। अपनी पहली ही अग्नि परीक्षा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या व उनकी टीम ने जिले की दोनों लोकसभा सीट पर परचम लहरा कर नया इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राकेश कुमार मौर्य को जौनपुर जिले की समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी थी और चुनाव के कुछ दिन पूर्व ही उन्होने अपनी टीम को घोषित कर चुनाव मैदान में उतार दिया था यही नहीं राकेश कुमार मौर्य ने न सिर्फ मछलीशहर लोकसभा सीट से मछलीशहर विधानसभा के अपने बूथ से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को अपने बूथ संख्या 364 से 362 वोट मिले जबकि भाजपा को 166 व बसपा को 161 मत मिले। साथ ही जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 73 लोकसभा जौनपुर सीट से बाबूसिंह क ुश्वाहा को करीब एक लाख वोटों से जीत दर्ज कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पुराने राजनीतिक अनुभव व टीम के दम पर राकेश मौर्या ने ये बात साबित कर दिया कि अगर दृढ् इच्छा शक्ति से काम किया जाये तो मंजिल आसानी से प्राप्त हो सकती है। मछलीशहर लोकसभा सीट से जहां भाजपा के बीपी सरोज को करीब 38 हजार मतों से हराकर 2019 की हार का बदला लिया वहीं जौनपुर सीट पर अपनी पार्टी का दबदबा बरकरार रखा। राकेश मौर्या ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्होंने अपनी टीम के साथ एक एक  विधानसभा के बूथों की गहन समीक्षा की और अपनी टीम व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आज ये सफलता हासिल की है अब मिशन 2027 पर उनकी नजर है जब प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply