sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » 8 जून को नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपनी तीसरी शपथ ले सकते हैं।Don News Express

 मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री लगातार बनते आ रहे नरेंद्र मोदी पहली बार अब गठबंधन की सरकार चलाएंगे. बुधवार को एनडीए में शामिल दलों के प्रमुखों की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई. बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लगातार तीसरी सरकार के लिए एक ऐतिहासिक जनादेश है जो भारत में 60 साल बाद मिला है. इस दौरान चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि बिना वक्त गंवाए जल्द से ज्लद सरकार का गठन करना चाहिए. बैठक में तय हुआ है कि 7 जून को NDA की अगली बैठक होगी और नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद वह राष्ट्रपति के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि 8 जून को नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपनी तीसरी शपथ ले सकते हैं


. इस बीच नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण के लिए भूटान नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को न्योता दे दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं. 


«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply