sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » EVM लदी गाड़ी रोकने के मामले में सभासद गप्पू मौर्य सहित 51 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।Don News Express


 जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम के बाहर 25 मई को एक मिनी ट्रक पर EVM  के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किये जाने के मामले में स्थानीय पुलिस की तहरीर पर थाना सरायख्वाजा में सभासद गप्पू मौर्य सहित 51 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दिया है। गौरतलाप है कि 25 मई को मतदान समाप्त होने के बाद  रात्रि में मतगणना स्थल पर एक मिनी ट्रक जिसमें रिजर्व EVM रखा था  जो कलेक्ट्रेट परिसर के स्थान पर गलती से स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच गया था। जिसके बाद वहाँ मौजूद सपा कार्यकर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया ।हंगामा के बाद मौके पर पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार व एसपी अजय पाल शर्मा ने लोगों को समझा बूझकर किसी तरह मामले को शांत किया वहीं मौके पर पहुंचे बाबू सिंह कुशवाहा सपा प्रत्याशी ने भी आरोप लगाया कि इस तरह से EVM का पहुंचना कार्यकर्ताओं में शंका पैदा कर रहा है। हालांकि मामले 5 घंटे बाद  शांत कर दिया गया और सभी लोग वापस अपने-अपने घरों पर चले गए थे ।अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। : 

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply