sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अशोक सिंह अब बैलगाड़ी के बजाय हेलीकॉप्टर से आज करेंगे चुनाव प्रचार,तीन जनसभा को करेंगे सम्बोधित।Don News Express

 HomeJaunpur JAUNPUR NEWS : चुनावी रण में बैलगाड़ी के बाद अब हेलीकाप्टर से गर्दा उड़ायेंगे अशोक सिंह

जौनपुर।  जिले की दो लोकसभा मछलीशहर और सदर में तमाम प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। लगातार जनता के बीच में जाकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। सपा, भाजपा, बसपा और समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी लगातार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताकत झोंक रहे हैं। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह अपने नये अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। नामांकन करने जब गये तो बैलगाड़ी पर बैठकर गये थे। इसके बाद बैलगाड़ी से शहर में रैली निकाली जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। चुनाव में लोग अपनी-अपनी तरह से जनता को लुभाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं, वहीं अशोक सिंह का अंदाज निराला देखने को मिल रहा है। चुनावी रण में बैलगाड़ी से सुर्खियों में आये अशोक सिंह अब हेलीकाप्टर से रैलियों को संबोधित करेंगे। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान, मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर विधानसभा में कल दिनांक 20 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर इस समय जिले की राजनीति में अशोक सिंह के नाम चर्चा जोरों पर है।  

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply