संविधान बदलने की अफवाह फैला रहा ैहै विपक्ष:संजय सिंह
महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता बोले फिर पीएम बनेगें मोदी
जौनपुर। महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने दावा किया कि केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने से विपक्ष जहां परेशान है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीसरी पारी के सौ दिन की कार्य योजना बनाकर उसे अमल करने का संकल्प जनता को सुना दिया। यही वजह है कि आज पूरा विपक्ष झूठ अफवाह फैला रहा है कि संविधान खतरे में है जबकि संविधान को लिखने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में 48 में 42 सीटों पर भाजपा व उनके गठबंधन की सीट जीतकर आने वाली है तो वहीं उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने में हम पूरी तरह सक्षम हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी दल उत्तर प्रदेश की सपा मुखिया अखिलेश यादव हताश व परेशान हैं क्योंकि उनके सहयोगी गठबंधन कांग्रेस जो कि पहले ही उत्तर प्रदेश से साफ हो चुकी है अब रायबरेली व अमेठी में अपने वजूद के लिए लड़ती हुई नजर आ रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में भारत ने जो उपलब्धि प्राप्त की है उसे दुनिया भी सलाम कर रही है। आने वाले कुछ वर्षों में भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बन जायेगी और हम पंाच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को पार कर देगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है जिसकी वजह से आज वोह वेंेटिलेटर पर मौजूद है। राहुल गांधी की गलत नीतियों व सलाह के चलते आज कांग्रेस का ये हाल हुआ है और जनता उनसे परेशान हो चुकी है। यही वजह है कि आज पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है और जिस तरह से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया और वहां के नागरिकों ने चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए रिकार्ड तोड़ मतदान किया इस बात का सबूत है कि हमारा लोकत्ंात्र कितना मजबूत है। संजय सिंह ने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विजन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं उसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि जब चार जून को मतदान का परिणाम आयेगा तो एनडीए गठबंधन चार सौ सीटों का आंकड़ा पारकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनायेगा।







No comments: