sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » मृतक पत्रकार के परिवार की सहायता के लिए आगे आने वाले पहले जन प्रतिनिधि हैं विद्यासागर सोनकरlDon News Express

मृतक पत्रकार  के परिवार की सहायता के लिए आगे आने वाले पहले जन प्रतिनिधि हैं विद्यासागर सोनकर


पत्रकार स्व. मनोज दूबे के परिवार को 17 सितंबर को 2 लाख  की आर्थिक सहायता देंगे विद्यासागर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री वह विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर के दरिया दिली हो रही है सर्वत्र चर्चा
जौनपुर|
  जौनपुर के मान्यता प्राप्त पत्रकार यादवेन्द्र दूबे "मनोज " की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के 19 माह बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने दरियादिली दिखाते हुए पत्रकार के परिवार को ₹200000 देने की घोषणा की |  यह सहायता राशि 17 सितंबर को  दिन में 12:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पत्रकार भवन में दी जाएगी| महामंत्री श्री सोनकर के इस दरियादिली की पत्रकारों और आमलोगों में सर्वत्र चर्चा हो रही है | 19 माह में शासन और प्रशासन द्वारा उनके परिवार को कोई भी आर्थिक सहायता नहीं प्रदान की गई! इसके चलते स्व. मनोज दूबे का परिवार (पत्नी , दो पुत्रियां व एक पुत्र)  आर्थिक समस्याओ का सामना कर रहा है! इस संबंध में दुर्घटना के ठीक दूसरे दिन जौनपुर दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा जी को वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले भर के पत्रकारॊ ने एक पत्रक देकर 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की थी!  जिलाधिकारी द्वारा विभागीय रिपोर्ट लगवाकर लखनऊ भेजा गया! लेकिन 19 माह बीत जाने के बावजूद स्थिति वही की वही है! जिला प्रशासन से पूछने पर रटा रटाया जवाब दिया जाता है ! इस  संबंध में की प्रभारी मंत्री डा रीता बहुगुणा जोशी और सूचना राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी से मिलकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया और पत्रक भी दिया गया | जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी ! कुछ माह पूर्व एक पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर से पत्रकार  के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई  | श्री सोनकर द्वारा  उसी समय  सहायता करने की बात कही गई थी  |  वरिष्ठ पत्रकार  राजकुमार सिंह ने बताया   कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के मौके पर   एमएलसी  और प्रदेश महामंत्री  श्री सोनकर  स्वर्गीय मनोज दुबे  की पत्नी  उषा दुबे  को  200000  की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे |

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply