sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » शिक्षक दिवस पर लिया भारतीय संस्कृति को सहजने का संकल्प:अशोक सिंह।Don News Express

शिक्षक दिवस पर लिया भारतीय संस्कृति को सहेजने का संकल्प



      केक काटकर  मनाया शिक्षक दिवस   मुंबई: मैरी एन्न इं ग्लिश स्कूल में मुख्य ट्रस्टी व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशीअशोक सिंह की उपस्थिति में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि शिक्षक  ही किसी देश या समाज का शिल्पकार होता है।वही व्यक्ति को सही दिशा देकर देश व समाज  का विकास करता है। डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्ण मेनन एक शिक्षक थे और शिक्षा के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे। उन्ही के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है ।वास्तव में राष्ट्र और पूरी दुनिया में शिक्षकों का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान होता है । जहां तक हमारे विद्यालय का सवाल है तो यहां पर विद्यालय के  शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और सभ्यता से भी बच्चों को परिचित कराते हैं।बच्चों में संस्कार पैदा करने का प्रयास करते हैं । मुझे खुशी है कि इस विद्यालय के शिक्षक अपना कर्तव्य पूरी तरह निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका यादव, प्राइमरी इंचार्ज इसरा सिद्दीकी ने भी शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित किया।  विद्यालय की ओर से अशोक सिंह का सत्कार किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य ट्रस्टी चंदन सिंह के अलावा सुजीत सिंह , विनोद सिंह , शालिनी सिंह व सभी शिक्षकगण एवं आगंतुक उपस्थित थे।



«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply