sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही:विजय प्रताप सिंह।Don News Express


Jaunpur News : मोहर्रम पर विशेष निगरानी करेगी पुलिस : विजय प्रताप |

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के संभ्रांत जनों और डिजिटल वालेंटियर के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बैठक की। साथ ही बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने का पुलिस ने निर्देश दिया।

गौरतलब हो कि मोहर्रम में खेतासराय कस्बा जिले का अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी जुलूस व मजलिस मातम के कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूर्व की भांति सम्पन्न कराए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कतिपय शरारती तत्व गांव में अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझ कर पीट दे रहे है। कई स्थानों पर इसके को लेकर कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर भी न फैलाएं। कोई अनजान या संदिग्ध गतिविधियों वाला दिखाई दें तो उसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। बैठक में जगदम्बा पाण्डेय, जैगम अब्बास, बलिहारी, कपूर चंद जायसवाल, आनंद बरनवाल, संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply