मजलिसे बरसी मोहम्मद हाशिम मरहूम समपन्न हुई !
*************************
जौनपुर बीती रात नगर के अन्तर्गत मोहल्ला बारादुआरिया इमाम बाडा बडाघर में एक मजलिस मरहूम नाजिम हुसैन के वालिद व अमन की शान हिन्दी दैनिक के समूह सम्पादक मेहदी हुसैन रिजवी सामिन के दादा मरहूम मोहम्मद हाशिम की मजलिसे बरसी मुनकिद की गई इस मजलिस का आयोजन हर साल 19 मुर्हरम को किया जाता है ! उसी इस साल भी बीते वर्ष की तरह किया गया। जिसमें सबसे पहले सोजख्वॉनी को अन्जाम सै.नजर हसन एडवोकेट व उनके हमनवा ने दिया । उसके फौरन बाद पेशखानी का सिलसिला शुरू हुआ जिसको हिन्दुस्तान के मशहुर शायर जनाब नायब हल्लौरी ,जनाब शादाब जौनपुरी , जनाब मुफ्ती हाशिम मेहदी , जनाब वहदत जौनपुरी , जनाब शाहनशॉह जौनरी , जनाब जमीर जौनपुरी , मन्जुमे नाजराने अकीदत पेश किया उसके फौरन बाद मजलिस को खिताब हिन्दुस्तान के मशहुर नाजिम , शायर व खातिब जनाब डा अब्बास रजा नैय्यर जलालपुरी ने अपने लाबो लहजे में बयान किया दुसरी मजलिस को खिताब मौलाना सै मोहम्मद हुसैनी साहब मुज्जफर नगर फजायल व मसायेब बयान किया।नौहॉ खॉ जनाब सै काशिफ रजा जैदी , काशिफ ककरौलवी ने जनाब शोहरत जौनपुरी का कलाम पढा! इस मौके पर सै मो.इसरार एडवोकेट , सकलैन रजा , हसनैन कमर दीपू , मो अबुजर ग्राफ एजेन्सी लखनऊ, वामिक हुसैन रिजवी ,शाहिद मेहदी ,हसन मेहदी अब्दी , रिजवान राजा , तामीर हसन , शाकिर रजा , शारिफ अब्बास , कबीर , जामिन समर , सै.दानिश , मो दानिश , आजादार हुसैन,तहशीन शाहिद , सुहेल जैदी आदि लोग रहे।







No comments: