sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

» »Unlabelled » एकता किसी भी मज़बूत संगठन की नींव होती है:- इन्दु सिंह Don News Express

*एकता किसी भी मज़बूत संगठन की नींव होती है:- इन्दु सिंह*



व्यापारियों की एकजुटता व संगठन के प्रति भरोसा ही नित्य दिन व्यापार मंडल को ऊंचाइयां प्रदान कर रहा है,यही कारण है कि जनपद के कोने कोने में आज व्यापार मंडल का गठन हो चुका है,व्यापारियों की समस्याओं का निदान हेतु व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहता है। उक्त बातें चंवरी बाजार के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ज़िला अध्यक्ष श्री इन्द्रभान सिंह इन्दु ने कही है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जफराबाद के विधायक श्री हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि किसी भी समाज को चलाने के लिए संगठन की आवश्यकता होती है,व्यापार मंडल व्यापारियों के हितार्थ सबसे सशक्त संगठन है,व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु मेरा दरवाजा व्यापारियों के लिए सदैव खुला है,कहीं भी मेरी ज़रूरत पड़ी तो मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
समारोह को विशिष्ट अतिथिगण ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब,ज़िला संगठन मंत्री अब्दुल हक़ अंसारी,ज़िला कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता,त्रिलोचन अध्यक्ष अनुराग वर्मा,जलालपुर अध्यक्ष पवन गुप्ता,पराउगंज अध्यक्ष शिवचन्द यादव व श्रीराम यादव सिरकोनी ने आदि ने संबोधित किया।
उक्त अवसर पर मुख्यातिथि श्री इन्दु सिंह ने नवगठित इकाई को शपथ ग्रहण कराई, तत्पश्चात अध्यक्ष उदयराज यादव व महामंत्री डॉ0 बीड़ी मिश्रा ने मुख्यातिथि श्री इन्दु सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया,साथ ही साथ विशिष्ट अतिथिगण को भी आंवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन विनय अकेला व अध्यक्षता दुर्गा दुबे ने किया।
उक्त अवसर पर बाजार के सम्मानित व्यापारीगण के साथ साथ समस्त क्षेत्रवासी,गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत मे नवगठित इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments:

Leave a Reply