जौनपुर (बदलापुर )-ऐसे आयोजन से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है।जिस से उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकुशलता प्राप्त होती
है। युक्त बाते खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पूर्व माधयमिक विद्यालय श्री कृष्णानगर में आयोजित जनपत स्तरीय
पांच दिवसीय मंच, पुप्पेट,थिएटर कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के लेखाकार जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन आयोजन से बच्चों में रचनात्मक और क्रियात्मक गुणों का विकास होता है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जेंडर संवेदिकरण के प्रति जागरूकता समाज की अनिवार्य आवश्यकता है ।
समापन समारोह में बालिकाओं द्वारा विभिन्न शिक्षा प्रद कहानियों का स्वनिर्मित puppet के माध्यम से मंचन किया गया। कार्यक्रम संचालन विजयलक्ष्मी यादव ने किया। प्रशिक्षिका कादंबरी कुशवाहा और सरिता यादव ने आभार जताया। इस मौके पर यशवंत सिंह , ओमप्रकाश यादव , रानी सिंह , उषा, तेजबहादुर यादव, मुकेश यादव आदि उपस्थति थे।







No comments: