sponsor

sponsor

Slider

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Recent Tube

Jaunpur

Lucknow

Azamgarh

Varanasi

Prayagraj

Entertainment

मोदी अब बिहार को दिखा रहे हैं सब्जबाग: राहुल गांधी

अमेठी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार को सवा लाख करोड़ रूपये का पैकेज देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि सेनाकर्मियों को ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का वादा करके मुकरने वाले मोदी अब बिहार की जनता को भी सब्जबाग दिखा रहे हैं। राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शुकुलबाजार के रानीगंज गांव में संवावददाओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सहरसा की चुनावी रैली में बिहार को सवा लाख करोड़ रूपये का पैकेज दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मोदी ने तो ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का वादा भी किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ।
उन्होंने कहा कि मोदी के पास बिहार को आर्थिक पैकेज देने के लिए धन है लेकिन सैन्य कर्मियों से किये गये ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के वादे को पूरा करने के लिए धन की कमी की बात कह रहे हैं। उनके पास विदेश यात्राओं पर जाने के लिए धन है, लेकिन देश के सैनिकों को देने के लिए नहीं है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज देने का वादा किया है लेकिन उस वादे का क्या हुआ जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर देश के हर नागरिक के खाते में काले धन के 15 लाख रूपये जमा करने की बात कही थी। बिहार को पैकेज का वादा भी कहीं चुनावी जुमला ना साबित हो। मोदी दरअसल पैकेज का वादा करके बिहार की जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं।
रानीगंज में ही चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल का ध्यान खास तौर से भूमि अधिग्रहण विधेयक पर रहा। उन्होंने कहा कि मोदी किसानों की जमीन छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि जिन किसानों की जमीन ली गयी, उनमें से कितनों को नौकरी मिली।
व्यापमं, ललित गेट और भूमि अधिग्रहण विधेयक पर पार्टी द्वारा संसद में अपनाये गये आक्रामक रूख को और धार देते हुए राहुल ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के हितों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को दोबारा मजबूत करने की जररूत है। राहुल ने शुकुलबाजार के पूरे लडई गांव में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नये भूमि अधिग्रहण कानून के जरिये किसानों की जमीन छीनना चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने उसका पुरजोर विरोध किया। हालांकि पार्टी को और मजबूत किये जाने की जररूत है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए वह जनता के लिए चाहकर भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।
राहुल ने कहा कि जनता के हितों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जररूत है। देश का भविष्य कांग्रेस में ही निहित है। अमेठी जाते हुए अपने संक्षिप्त ठहराव के दौरान राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही देश के हितों की हिफाजत कर सकती है। ग्रामीणों के साथ कई जगहों पर बात करते हुए भी राहुल ने पार्टी को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, ‘‘आपका फर्ज है कि आप कांग्रेस को मजबूत करें। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में है।’’ राहुल दखिन गांव भी गये और ग्रामीणों से बात की। राहुल की इस यात्रा को भाजपा की इस योजना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी कांग्रेस के कब्जे वाले 44 लोकसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं को भेजना चाहती है ताकि संसद के मानसून सत्र में कोई कामकाज न होने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया जा सके।
इसके पूर्व, राहुल गांधी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देर से लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरे। माना जा रहा था कि वह बुधवार को राजधानी में विधानसभा का घेराव करने जाते वक्त पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री तथा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत अन्य जख्मी नेताओं का हाल लेने जायेंगे लेकिन वह वह हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गये।

बाबा विश्वनाथ धाम कांवरिया दल रवाना

थानागद्दी, जौनपुर। क्षेत्र के रतनूपुर बाजार से रत्नेश्वर महादेव कांवरिया संघ के बैनर तले कांवरियों का एक जत्था रविवार को बाबा विश्वनाथ धाम रवाना हुआ। हरिराम पाल के नेतृत्व में रत्नेवर महादेव मंदिर से दो दर्जन कावंरियों ने बाबा धाम के लिए रवाना हुए। बोल बंम एवं हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए कांवरियें शाम को मंदिर परिसर से निकले। यहां से यात्रा करते हुए वाराणसी स्थित विश्वनाथ धाम जाएंगे और सोमवार को वहां से जल चढ़ाकर कैथी स्थित मार्कण्डेय धाम जाएंगे वहां जल चढ़ाकर पैदल यात्रा करते हुए पुन: रतनूपुर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर आकर यात्रा समाप्त करेंगे। मुख्य रुप से कांवरिया दल में अरुन कुमार गुप्ता, लालधारी यादव, अमरनाथ यादव, संतोष यादव, सूबेदार यादव, सुरेश यादव, होरी पाल सहित दो दर्जन लोग शामिल रहे।

तत्कालीन यूपीए सरकार में ही सभी ओवर ब्रिाज हुए थे स्वीकृत : नदीम

रेल मंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे विधायक सहित चार सौ समर्थक गिरफ्तार
जौनपुर। भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच रविवार को जमकर संघर्ष हुआ। धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान सदर विधायक नदीम जावेद के कपड़े फट गए। कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए। शाहगंज पड़ाव के पास लगभग आधे घंटे तक चली झड़प के बाद पुलिस ने सदर विधायक नदीम जावेद और चार सौ से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। बज्र वाहन और बसों में भर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लाया गया।शुक्रवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का जौनपुर कार्यक्रम था। वह सिटी स्टेशन के निकट मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिाज का शिलान्यास करने आए थे। सदर विधायक नदीम जावेद का दावा है कि यह ओवर ब्रिाज उनके प्रयास से कांग्रेस शासन में पास हुआ था। बजट भी आ चुका था लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही केंद्र सरकार बदल गई। नदीम जावेद का यह भी कहना है कि जौनपुर- वाराणसी मार्ग पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग तथा सिटी स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग पर दो ओवर ब्रिाज एवं रेलवे से संंबंधित कई विकास कार्यो का शिलान्यास कांग्रेस सरकार के तत्कालीन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी दो वर्ष पूर्व जौनपुर आकर चुके है। इसलिए केवल शअरेय लेने के लिए भाजपा के लोग दोबारा शिलान्यास करवा रहे है। जिसका कोई औचित्य नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुख्खीपुर मोहल्ले में स्थित विधायक निवास पर जुटे। लगभग ढ़ाई बजे सदर विधायक नदीम जावेद के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम जुलूस की शक्ल में सिटी स्टेशन की तरफ निकला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के पास ही बैरिकेटिंग करके रोक रखी थी। कांग्रेसी जाने की जिद पर अड़े रहे। धक्का मुक्की में विधायक के कपड़े फट गए और कुछ जवानों की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इश मौकेपर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर, खुर्शीद अनवर खान, सत्यीवर सिंह, नीरज राय, जयमंगल यादव, अनिल सोनकर, विशाल सिंह, शिब्ली अहमद, डा. बीएल वर्मा, फरीतुलहक, अमित तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, इश्तियाक अङमद आदि मौजूद रहे।

40 फीसदी दुर्घटनाएं होती हैं रेलवे क्रासिंग पर : मनोज सिन्हा

ओवरब्रिाज के लिए स्वीकृत हुआ है 24 सौ करोड़ रुपये
इस साल उत्तर प्रदेश में 123 ओवर ब्रिाज स्वीकृत हुआ
पाँच साल में आठ लाख करोड़ रुपये का होगा पूंजीनिवेश

जौनपुर। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 40 फीसदी रेल दुर्घटनाएं रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिाज न होने के कारण हो रही है। इस साल रेल मंत्रालय ने ओवर ब्रिाज के लिए 42 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। जिसमें 123 ओवर ब्रिाज केवल उत्तर प्रदेश में बनाए जाएगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिाज बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे में बडे़ पैमाने पर पूंजीनिवेश की जरूरत है। पूंजीनिवेश के चलते ही सरकार ने इस साल नयी कोई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी है। जब पुरानी योजनाएं पूरी हो जाएगी तभी नयी योजनाओं को स्वीकृत की जाएगी। वह रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन के समीप मड़ियाहूं रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिाज के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में तीन प्रमुख ओवर ब्रिाज बनाने की सूची में रखा गया है। जिसमें सिटी स्टेशन के पास के ओवर ब्रिाज का शिलान्यास हो चुका है। शेष दो और ओवर ब्रिाज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जौनपुर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की प्रगति के लिए पूंजी निवेश की बड़े पैमाने पर जरूरत है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। रेलवे के विकास कार्यो के लिए आठ लाख करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 13 लाख कर्मचारी कार्य कर रहे है। कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे है कि रेलवे का निजी करण होगा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित जनसभा में कहा था कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। हां इतना जरूर कहा कि विकास कार्य करने के लिए निजी पूंजी निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि रेल राज्मंत्री  के सहयोग से जनपद के हर रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा और कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी होगा। उन्होंने कहा कि यह जनपद विकास की दृष्टि से अभी पीछे है यहां पर विकास की जरूरत है। कहा कि जौनपुर को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।  मछलीशहर लोक सभा के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के सहयोग से केराकत रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोला जाएगा। रेल विभाग के अधिकारियों ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित दोनों सांसदों को रेलवे का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सोमारू राम, बांकेलाल सोनकर,सुशील उपाध्या, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया,सुरेंद्र सिंघानिया,गिरिश यादव, विनय सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, रंजना सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, शहनशाह हुसैन, अल्लन सईद, सतीश सिंह गुड्डू, मनीष अस्थाना, प्रशांत सिंह रिंकू, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद्र राम, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

मानक के अनुरुप कार्य न देख भड़के डीएम

जौनपुर। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जौनपुर से शाहगंज तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनायी गयी सड़क का निरीक्षण किया। जिसमें जगह-जगह पैच किये गये कार्यों का खोदवाकर जानकारी प्राप्त किया तथा अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत को मानक के अनुसार ठेकेदारों द्वारा कार्य न कराये जाने पर ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह रोड उपसा में प्रस्तावित होने के कारण प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो रहे है। मोटर बल बनाये रखने के लिए कम से कम लागत में कार्य कराने के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता एसपी सिंह, अशोक कुमार, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

मामूली विवाद में युवक को मारी गयी गोली, हालत गंभीर

वाराणसी रेफर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अबीरगढ़ टोला मोहल्ला निवासी एक युवक को मामूली विवाद में गोली मार दी गयी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
बताते हैं कि मोहल्ला निवासी अहमद अली के घर शनिवार को शादी थी। बारात जाते समय मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने हुड़दगंई कर दी थी। रविवार को बारात लौटने के बाद अहमद अली का 22 वर्षीय पुत्र उक्त युवक के घर पूछताछ के लिए गया था। इसी मामले में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और तभी आरोप है कि सलाउद्दीन नाम के युवक ने तमंचे से अलताफ को गोली मार दी। गोली दाहिने जांघ में लगी और वह लहुलूहान होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आस पास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े। लहुलूहान युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।